नागरिकता बिल पर कन्हैया कुमार ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा राष्ट्रवादी सरकार…

img

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बुधवार को राज्यसभा से पास हुए नागरिकता संशोधन बिल पर सरकार पर जोरदार हमला बोला।

उन्होंने इस बार लोगों को समझाने के लिए एक किस्से का सहारा लिया। कन्हैया ने एक भूखे बच्चे की कहानी को नागरिकता बिल से जोड़ते हुए मोदी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, एक बच्चा भूख के मारे रो रहा था और अपने पापा से खाना मांग रहा था। पापा ने उसे अल्मारी के ऊपर बिठा दिया।

अब बच्चा भूख भूलकर अल्मारी से नीचे उतरने के लिए रोने लगा। खेल को समझिए। आपके बच्चों को शिक्षा-रोजगार चाहिए। ये लोग आप सबको अपनी नागरिकता सिद्ध करने के जाल में उलझा देना चाहते है। एक बच्चा भूख के मारे रो रहा था और अपने पापा से खाना माँग रहा था।

पापा ने उसे अल्मारी के ऊपर बिठा दिया।अब बच्चा भूख भूलकर अल्मारी से नीचे उतरने के लिए रोने लगा। कन्हैया कुमार ने इससे पहले बुधवार सुबह दो ट्वीट कर केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला था।

कन्हैया ने देश के भविष्य की चिंता जताते हुए लिखा कि यह राष्ट्रवादी सरकार पब्लिक सेक्टर को चवन्नी-अठन्नी में बेच देगी। कन्हैया कुमार ने अपने पहले ट्वीट में लिखा था, पिछले 5 साल आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करवाने में निकाल दिए।

ये 5 साल दादाजी के दादाजी का बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने में निकाल देंगे। इस बीच राष्ट्रवादी’ सरकार पब्लिक सेक्टर को चवन्नी-अठन्नी में बेचकर ट्रेन टिकट से लेकर कॉलेज की डिग्री तक सब कुछ गरीबों की पहुंच से बाहर कर देगी।

Related News