Karwa Chauth 2021: व्रत के साथ सेहत का भी ख्याल रखें महिलाएं, जरूर करें ये काम

img

कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को पड़ने वाला करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती है और सोलह श्रृंगार करती हैं। करवा चौथ के दिन व्रत के साथ ही महिलाओं को बहुत सारे काम होते हैं। वहीं कुछ काम ऐसे भी होते हैं जो महिलाओं को इस दिन नहीं करना चाहिए। अन्यथा उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आइए जानते हैं व्रत से पहले और व्रत के बाद महिलाओं को किन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

karav chauth saragi

ये करना चाहिए

  • रात को जल्‍दी सोना चाहिए ताकि सुबह उठने में उन्हें थकान महसूस न हो और खुद को फ्रेश महसूस करें।
  • सूर्योदय से पहले तक महिलाएं कुछ ही खा सकती हैं। ऐसे में सरगी में पौष्टिक आहार जरूर शामिल करें ताकि लंबे वक्त तक भूख न लगे। सरगी में फल, दूध, ड्राई फ्रूट्स जरूर लें। इन चीजों का थोड़ी मात्रा में भी सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है।
  • कोशिश करें पेट भर कर खाना खाएं। तली भुनी चीजों के सेवन से बचें
  • व्रत के दिन बहुत अधिक काम करने से बचें। खुद को व्यस्त रखने के लिए परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं।
  • व्रत के दिन ज्यादा टीवी और मोबाइल नहीं चलाएं। इससे आँखों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
  • करवा चौथ के एक दिन पहले रात को सोने से पहले सूखे मेवे का उबला हुआ दूध पीएं। इससे भूख भी नहीं लगेगी और कमजोरी महसूस नहीं होगी।
  • सरगी में कीवी खाएं। इससे इम्‍यून सिस्‍टम दुरुस्त रहेगा।
  • नारियल पानी या आंवले का मुरब्बा का भी सेवन किया जा सकता है। ये दोनों ही चीजें सेहत के लिए गुणकारी होती हैं। इनका सेवन करने से थकान महसूस नहीं होगी।
  • व्रत के दिन किसी भी प्रकार का व्यायाम, योग या जिम न करें।
  •  व्रत से एक दिन पहले एकदम हल्का खाना खाएं। ऐसा करने से अगले दिन बहुत अधिक प्यास नहीं लगेगी।

ऐसे खोलें व्रत

अक्सर देखा जाता है कि व्रत के बाद डिनर में बहुत सारे स्वादिष्ट व्यंजन बनाये जाते हैं लेकिन व्रत करने वाली महिलाओं को हैवी खाना खाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए करना चाहिए क्‍योंकि दिनभर आप भूखे रहते हैं और आपका शरीर कमजोर रहता हैं। ऐसे में अचानक से हैवी चीजें खाने से सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता हैं। जैसे जी मचलाना, कमजोरी लगना, पेट गड़बड़ हो जाना, पेट दर्द आदि।

  • व्रत खुलने के बाद एक साथ बहुत अधिक पानी नहीं पीएं। थोड़ा- थोड़ा पानी पियें नहीं तो उल्टी हो सकती है या जी मचला सकता है।
  • व्रत पारण के बाद तुरंत चाय नहीं पीना चाहिए। इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
  • व्रत पारण के बाद एक साथ पेट भरकर खाना नहीं खाना चाहिए। इससे तबियत बिगड़ सकती है।
Related News