पीरियड्स के दौरान पैड्स यूज करते समय रखें इन बातों का ध्यान नहीं तो हो सकती हैं दिक्कतें

img

लाइफस्टाइल। महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पैड्स यूज करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है नहीं तो उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आज हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे बताएंगे जिनका आपको ध्यान रखना जरूरी है। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में…

Pads during periods

1. हाइजीन

हमें पैड्स का इस्तेमाल बड़ी ही सुरक्षा के साथ करना चाहिए। हर चार से छह घंटे के बीच हमें सेनेटरी नैपकिन को बदलना चाहिए। इससे इन्फेक्शन का खतरा नहीं होता है। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि जो पैड आप यूज कर रही हैं वह किस क्वालिटी का है।

2. साइज का रखें ध्यान

ज्यादातर देखा गया है कि महिलाएं पैड्स खरीदते हुए इसके साइज का ख्याल नहीं रखती हैं। गलत साइज होने पर आपको फिटिंग की समस्या हो सकती है। कई बार ऐसा होता है कि पीरियड्स साईकल खत्म हो जाने के बाद भी महिलाओं को पता नहीं चलता है कि आखिर उन्हें कौन-से साइज का पैड यूज करने चाहिए। अगर रेगुलर साइज नैपकिन जल्दी भर जाता है तो आप लंबे साइज का पैड भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

3. पैड के डिफरेंट टाइप को समझें

आपको रात के लिए नाइट पैड यूज करने चाहिए। नाइट पैड पीछे की तरफ से ज्यादा लंबे और चौड़े होते हैं, आपको इन्हें यूज करना चाहिए क्योंकि रेगुलर पैड आपकी नींद खराब कर सकते हैं। कोशिश करें कि अलग-अलग पैड्स की समझ रखें। इससे आपको परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

4. त्वचा के अनुकूल खरीदें पैड्स

कई बार हम जल्दबाजी में पैड में प्रयोग की जाने वाली सामग्री का ध्यान नहीं रखते हैं। जिसके कारण कुछ पैड्स से हमें त्वचा पर रैशेज हो जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं तो अपने पैड में यूज होने वाली सामग्री का ख्याल रखें। अगर ज्यादा परेशानी हो तो स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ परामर्श भी करें क्योंकि अगर आपको त्वचा सेंसिटिव है तो आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

5. एक समय में एक सैनिटेशन मेथड यूज करें

कुछ महिलाएं पीरियड्स में अलग-अलग दिनों के हिसाब से सैनिटेशन मेथड यूज करती हैं। वह कभी टैम्पोन्स का इस्तेमाल करती हैं, कभी मेंस्ट्रुअल और कभी पैड्स का। कोशिश करें कि अगर आप पैड्स यूज कर रही हैं तो वही यूज करें। इससे आपको इन्फेक्शन या रैशेज जैसी चीजों का खतरा हो सकता है।

Related News