प्रियंका गांधी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य, बताया ट्विटर वाली नेता

img

उत्तर प्रदेश॥ लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव बनी प्रियंका गांधी यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर लगातार योगी सरकार पर हमलावर रहती हैं। पिछले दिनों भी एनसीआरबी की ताजा आंकड़ों पर टिपप्णी करते हुए प्रियंका ने ट्वीट किया था कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में उत्तरप्रदेश राज्य शीर्ष पर है।

पढ़िए-सोनिया गांधी के इस करीबी नेता ने PM मोदी को बोले ये शब्द, खबर लगते ही पार्टी में हड़कंप॰॰

प्रियंका गांधी वाड्रा के इस बयान पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पहलटवार किया है। मौर्य ने कहा कि वह ‘ट्विटर वाली नेता’ हैं।हम कानून और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा रहे हैं। बता दें कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो(एनसीआरबी) के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक देश भर में वर्ष 2017 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 3,59,849 मामले दर्ज किए गए। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार तीसरे साल वृद्धि हुई है।

Related News