Kharmas 2021: अगर आप भी बनना चाहते हैं अमीर तो खरमास में जरूर कर लें ये 5 खास उपाय

img

बीते 16 दिसंबर से खरमास (Kharmas 2021) यानी मलमास की शुरुआत हो चुकी है। इसके चलते अब एक महीने कोई भी मांगलिक कार्य करना वर्जित हो गया है। वहीं धार्मिक मान्यता है कि खरमास के दिनों में पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक खरमास मार्गशीर्ष माह से पौष माह के मध्य उस वक्त लगता है जब सूर्य का मीन राशि से धनु राशि में प्रवेश होता है। कहते हैं कि सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से गुरू या बृहस्पति ग्रह का असर नहीं पड़ता। मान्यता है कि इस काल में पूजा-अर्चना का विशेष फल मिलता है। तो आइए जानते हैं खरमास में किन उपायों को करने से भगवान विष्णु और श्री कृष्ण भगवान खुश होते हैं और भक्त पर उनकी विशेष कृपा होती है।

Kharmas 2021 - the hindu religion

ये हैं उपाय (Kharmas 2021)

1- खरमास (Kharmas 2021) 16 दिसंबर से शुरू हो चुका अब ये 14 जनवरी को खत्म होगा। मान्यता है कि इन दिनों भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। इस माह विष्णु पूजन करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं की पूर्ण हो जाती हैं।

2- भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें खीर और तुलसी का भोग भी लगाना चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और घर में सुख समृद्धि आती है है। (Kharmas 2021)

3- (Kharmas 2021) खरमास के दिनों में सुबह सूर्योदय के समय भगवान सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से सारे रोग-दोष दूर होते हैं और जीवन में पॉजिटिविटी आती है।

4- मान्यता है कि खरमास (Kharmas 2021) में गौ सेवा का विशेष महत्व है। इस पूरे महीने में गाय को हरी घास का चारा खिलाने और उनकी सेवा करने से भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं और जातक की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं।

5- इसके साथ ही खरमास (Kharmas 2021) में दान देना भी विशेष फलदायी होता है। कहते हैं कि इन दिनों में किए गए दान का अक्षय फल प्राप्त होता है। इस माह में गरीबों, जरूरतमंदों को जितना संभव हो दान देना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं रह सकती है।

Bigg Boss 15: इस कंटेस्टेंट को लेकर आपस में भिड़ीं रश्मि-देवोलिना, बिग बॉस ने रद्द किया टास्क

Related News