img

गोरखपुर, 07 जनवरी। गोरखनाथ मंदिर परिसर में मकर संक्रांति (खिचड़ी) महापर्व (Khichdi Mela In Gorakhnath Temple Complex) की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर के मुख्य द्वार के सामने महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। मंदिर प्रबंधन की योजना है कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाए। ठंड से श्रद्धालुओं को बचाने के लिए चिह्नित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था भी शुरू की गई है।

मेला प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर प्रबंधन की ओर से 1500 वालंटियर लगाए जा रहे हैं, जो प्रशासन का भी सहयोग करेंगे और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी खयाल रखेंगे। अधिकांश दुकानदार आ गए हैं और मेला (Khichdi Mela In Gorakhnath Temple Complex) सजकर लगभग तैयार है।

बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की ओर से 13 से 17 जनवरी तक मेला स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है। वहीँ आसपास के जिलों में अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। तीन दिन पहले ही मंदिर का दौरा कर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने तैयारियों का जायजा लिया था। मंदिर सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का दौरा भी संभावित है। वे तैयारियों के संबंध में बैठक भी कर सकते हैं। (Khichdi Mela In Gorakhnath Temple Complex)

मंदिर परिसर में मेला सज चुका है। मेले का आनंद लेने के लिए भीड़ जुटने लगी है। मेले में हैरतअंगेज कारनामा दिखाने वाले कलाकारों की पूरी टीम आ चुकी है। चरखी व झूले सज चुके हैं। रोंगटे खड़े कर देने वाले दृश्य दर्शकों को आनंदित करेंगे। कानपुर की खजला की दुकानें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। खान-पान के स्टाल लगाए जा चुके हैं। चाऊमिन, पिज्जा, बर्गर, पावभाजी, डोसा, उत्तपम, जलेबी और पकौड़ी की दुकानें भी सज गई हैं। (Khichdi Mela In Gorakhnath Temple Complex)

जनवरी के पहले दिन से ही भगवान भाष्कर लुकाछिपी खेल रहे हैं। हर दिन पारा गिरता ही जा रहा है। बावजूद इसके लोगों के आने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह से ही मंदिर परिसर खचाखच भरा है। खिलौनों, स्टूडियो, सौंदर्य प्रसाधन व घरेलू जरूरत की चीजों की दुकानों पर भारी संख्या में खरीददार मौजूद हैं। मेले में पहुंचे लोग भरपूर आनंद ले रहे हैं। बच्चों ने झूलों का मजा लिया और खिलौने खरीदे। चाट, खजला, चाऊमिन, पिज्जा आदि की दुकानों पर भीड़ रही। (Khichdi Mela In Gorakhnath Temple Complex)

उल्लेखनीय है कि गोरखनाथ मंदिर में नेपाल, बिहार के साथ ही देश-विदेश के श्रद्धालु खिचड़ी अर्पित करने आते हैं। महीने भर से अधिक समय तक खिचड़ी मेले की रौनक बनी रहती है। दूरदराज से आने वाले लोग बाबा को खिचड़ी चढ़ाने के साथ ही मेले का भी आनंद उठाते हैं। (Khichdi Mela In Gorakhnath Temple Complex)

 

 

भ्रष्टाचार से संबंधित उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, पढ़ना चाहें  - 

Corruption in Ayush Department Uttar Pradesh : शासन की तरफ से बार-बार पत्र भेजने के बाद…

यूपी सचिवालय प्रशासन विभाग का भ्रष्टाचारी खेल : दस दिन पहले लिखा पढी में हटाया फिर बिना नये आदेश के…

game of corruption continues in Yogi government : 30 साल से एक ही जिले में तैनात इस लेखाकार…

Greater Noida Authority: फर्जी आदेश पर नौकरी पाने वाले भ्रष्ट ऑफिसर मयंक श्रीवास्तव को CEO…

अजब UP गजब UPSIDC: एक साथ दो-दो डिग्री कोर्स करने वालों और प्लाटों के फर्जी आवंटन करने…

Corruption In Siddharthanagar: गांव के विकास के लिए जिस बीडीसी को मिला पुरस्कार उसी के…

खबर का असर: नियुक्तियों में फर्जीवाड़े का महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने लिया संज्ञान, जांच रिपोर्ट तलब

पिता के नक्शे कदम पर चल बेटा भी बन बैठा शिक्षा माफिया तो चली नियुक्तियों में फर्जीवाड़े की रेल

अजब UP गजब UPSIDC: एक साथ दो-दो डिग्री कोर्स करने वालों और प्लाटों के फर्जी आवंटन करने…

शासन के फर्जी आदेश पर UPSIDC में नौकरी हासिल करने वाले इस भ्रष्ट मैनेजर पर कब होगी कार्रवाई!

अजब UP गजब UPSIDC: नियम-कानून ताक पर रखकर नौकरी पाने वाला बर्खास्त लेकिन फर्जी आदेश…

Corruption: सरकारी एकाउंट से बीडीसी के एकाउंट में 40 लाख ट्रांसफर, जमीन पर काम के नाम पर…

UP Information Department advertisement scam : सूचना महकमे के घपले-घोटालों का जिन्न बोतल …

Corrupt ADIO Rahul Singh Bhati के दबाव में DM बागपत, मुख्यमंत्री के आदेश पर साधी चुप्पी

Corruption game in UP cooperative : फर्जी डिग्री धारी सुभाष चन्द्र पांडेय का सच उजागर पर क्यों…

Corruption: सरकारी एकाउंट से बीडीसी के एकाउंट में 40 लाख ट्रांसफर, जमीन पर काम के नाम पर…

UP Information Department advertisement scam : सूचना महकमे के घपले-घोटालों का जिन्न बोतल…

Corrupt ADIO Rahul Singh Bhati के दबाव में DM बागपत, मुख्यमंत्री के आदेश पर साधी चुप्पी

Corruption game in UP cooperative : फर्जी डिग्री धारी सुभाष चन्द्र पांडेय का सच उजागर पर क्यों…

Natwarlal Ias Officer मणि प्रसाद मिश्रा ने सचिव बनने के लिये जन्मतिथि में की हेरा-फेरी!