किम जोंग की बहन को अब करेगी ये काम, दक्षिण कोरिया और अमेरिका को धमकाने के लिए भाई ने…

img

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपने तानाशाही फैसले के लिए हमेशा चर्चा में रहता है. आपको बता दें कि किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग को दक्षिण कोरिया और अमेरिका को धमकाने का इनाम मिला है। सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएन ने बताया है कि किम जोंग उन की प्रभावशाली बहन को देश के शीर्ष सरकारी निकाय में नियुक्त किया गया है।

North Korea kim jong un
kim jong un

आपको बता दें कि अभी तक किम यो जोंग अपने भाई और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की सलाहकार के पद पर काबिज थीं। वहीँ किम यो जोंग को अब उत्तर कोरिया की स्टेट अफेयर्स कमीशन का प्रमुख बनाया गया है। देश की रबर स्टैंप संसद सुप्रीम पीपुल्स असेंबली ने भी उनकी नियुक्ति को अपनी मंजूरी दे दी है।

वहीँ कुछ दिन पहले ही इस आयोग के कम से कम नौ सदस्यों को बर्खास्त किया गया था। इसमें स्टेट अफेयर्स कमीशन की वाइस प्रेसीडेंट और राजनयिक चो सोन हुई भी शामिल हैं। डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में चो सोन हुई ने ही अमेरिका के साथ बातचीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। वह उत्तर कोरिया में शीर्ष पद पर पहुंची दुर्लभ महिला अधिकारियों में से एक हैं। उत्तर कोरिया के सरकारी अखबार रोडोंग सिनमुन ने गुरुवार को आठ नई नियुक्तियों की तस्वीर भी प्रकाशित की थी। इसमें इन लोगों के साथ किम यो जोंग नजर आईं थीं। इस कमीशन में वह एकमात्र महिला हैं।

Related News