किशोर ने माशूका को खुश करने के लिए ‎किया ये गंदा काम!

img

अपराध डेस्क॥ इंग्लैंड में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग आशिक ने प्रेमिका के लिए ऐसी हरकत की कि लोग सन्न रह गए। यहां एक 17 साल के किशोर ने माशूका को खुश करने के लिए एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ ही बलात्कार कर डाला।

इतना ही नहीं उसे जान से मारने की भी कोशिश की। मामला इंग्लैंड के मैनचैस्टर का है। यहां इस नाबालिग आशिक पर प्रेमिका को अपने प्यार पर यकीन दिलाने के लिए पूर्व प्रेमिका के साथ बलात्कार करने और फिर उस पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। एक खबर के मुताबिक इस मामले में उसकी वर्तमान प्रेमिका को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप में कहा गया है कि आरोपी प्रेमिका को अपने प्रेमी के इरादों की पूरी जानकारी थी। उसने कभी भी लड़के को रोकने की कोशिश नहीं की बल्कि उसका साथ दिया। इस बात का खुलासा दोनो के बीच मैसेज पर हुई बातचीत के आधार पर हुआ।

पढि़ए-फोन पर रॉन्ग नंबर देख पत्नी के चेहरे पर मारे ब्लेड, जान बचाने को घर से भागी

मैनचैस्टर क्राउन कोर्ट के सरकारी वकील एलरिक बसैनो ने जूरी के सामने यह कहते हुए केस का खुलासा किया कि जो आप सुनने जा रहे हैं वह अकल्पनीय ही नहीं अविश्वसनीय भी है। वकील कोर्ट में दलील दी कि आरोपी लड़का अपनी एक्स के साथ संपर्क में था। इस वजह से उसकी वर्तमान प्रेमिका खुद को अपमानित महसूस करती थी। उसने आरोपी लड़के पर अपना विश्वास हासिल करने के लिए और मशक्कत करते रहने का दबाव बनाया।

इस दबाव के चलते लड़के के मन में घृणित अपराध को अंजाम देने का फैसला किया। घटना को अंजाम देने के एक दिन पहले आरोपी लड़के ने इंटरनेट पर हत्या के आरोप में कितने दिन की सजा होती है और हत्यारे कितने दिन जेल में रहते हैं सर्च किया। इसके बाद वो पीड़ित लड़की के घर गया। जहां उसने पहले तो लड़की के साथ रेप किया फिर बैग में रखे चाकू से उस पर जानलेवा हमला किया लेकिन खुशकिस्मती से वो इस हमले के बावजूद जिन्दा बच गई।

Related News