Kitchen Hacks: जूसी और मीठा सेब खरीदने के लिए अपनाएं ये टिप्स

img

हम सभी बाजार से सेब खरीदते हैं लेकिन कई बाद जब हम सेब घर लाते है तो वह खाने में बिल्कुल भी टेस्टी नहीं होता है। वह बेहद फीका लगता है जिससे पैसा और मूड दोनों खराब हो जाता है। आज हम आपको सेब खरीदने के ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे सेब खरीदते समय आप धोखा नहीं खाएंगे एक्पो ये टिप्स न सिर्फ आपको टेस्टी मीठे और जूसी सेब खरीदने में मदद करेंगे बल्कि आपके मूड और सेहत का भी ध्यान रखेंगे।

लाल रंग की धारियों वाला सेब खरीदें

बाजार से सेब खरीदते समय उस पर लाल रंग की धारियों को जरूर देखें। अगर सेब पर लाल धारियां हैं और उसमें पूरी तरह से लाल रंग आ आ चुका है तो समझ लीजिये सेब खाने में टेस्टी होने के साथ मीठा और जूसी भी होगा। वहीं अगर सेब हल्का पीलापन लिए हुए है तो वह बेहद तो मीठा तो होगा लेकिन उसमें जूस काम होगा।

सेब हल्का दबाकर चेक करें

सेब खरीदते समय उसे हल्के से दबाकर चेक करें, अगर सेब सॉफ्ट लग रहा है तो समझ जाइये कि उसका रस सूख चुका है।

इन बातों पर भी दें ध्यान

  • अगर सेब को डिब्‍बे में सजाकर करीने से रखा गया है और उसमें से तेज गंध आ रही है तो ऐसा सेब कभी नहीं खरीदना चाहिए।
  • प्राकृतिक तरीके से पकाए गए सेब ही खरीदने चाहिए। कृत्रिम तरीके से पकाए गए सेब खाने में न तो स्‍वादिष्‍ट होते हैं और न ही हेल्थ के लिए फायदेमंद
  • वहीं अगर सेब ऑर्गेनिक है लेकिन स्वाद में कम मीठा है तो आप उन्हें खरीद सकते हैं। ऐसा सेब हेल्दी होता है।

    सेब को स्टोर करने का सही तरीका

  • सेब को हमेशा ठंडे तापमान में ही स्टोर करना चाहिए। उसे अपने रेफ्रिजरेटर के फ्रूट सेक्‍शन में ही स्‍टोर करें। ऐसा करते समय सबसे पहले सेब को प्लास्टिक की थैली में रखें। उस थैली में एक छोटा सा छेद कर देना चाहिए जिससे एयर पास होती रहे। अब सेब को एक नम कागज से ढककर फ्रिज के किसी भी कांउटर में रख दें।
  • रेफ्रिजेटर में सेब रखते समय ध्यान रखें कि उसे अन्य सब्जियों के साथ नहीं रखना चाहिए क्योंकि सेब से एथिलीन गैस निकलती है, जो बाकी सब्जियों को खराब कर सकती है।
  • अगर आपने ज्यादा सेब खरीद लिया हैं तो उसे एक ठंडी और अंधेरी जगह पर रखना चाहिए। ऐसे में हर सेब को अलग-अलग अखबार के एक टुकड़े में लपेटें और ठंडी जगह पर स्टोर कर दें।
Related News