Asia Cup 2022 जीतने के बाद भी ट्रोल हो रहीं KL राहुल की गर्लफ्रेंड Athiya, यूजर्स बोले ‘शादी कैंसिल’

img

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में टीम इंडिया ने शानदार परफॉर्म करके पाकिस्तान को पांच विकेट से धूल चटा दी। भारत की इस जीत का जश्न पूरे देश में मना। हर कोई भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ कर रहा है। वहीं भारत के मैच जीतने के बाद भी बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर के एल राहुल की गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

अथिया पर भड़के यूजर्स

दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ खिलाफ खेले गए एशिया कप (Asia Cup 2022) में भारत की बॉलिंग यूनिट ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन टीम इंडिया के बल्लेबाज शुरुआत में थोड़ा स्ट्रगल करते नजर आये। टीम के उप-कप्तान केएल राहुल अपनी पहली बॉल पर ही आउट हो गए और बिना खाता खोले ही पॅवेलियन वापस चले गए। आपको बता दें कि ये टीम इंडिया की पारी की दूसरी बॉल ही थी। अब यूजर्स केएल राहुल के पहली ही बॉल पर आउट के लिए उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी को जिम्मेदार मान रहे हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

https://twitter.com/Lotus543/status/1563931505877209088?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1563931505877209088%7Ctwgr%5E11803cef3b6aae7fe6ab6044c2c57bd09b71c88c%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-33088617913640551891.ampproject.net%2F2208121708000%2Fframe.html

एक यूजर ने अथिया शेट्टी को ट्रोल करते हुए फनी मीम शेयर करते हुए लिखा – सुनील शेट्टी- बॉल-पेंसिल,. अथिया शेट्टी- पेंसिल…सुनील शेट्टी – तेरी शादी कैंसिल।’ एक अन्य यूजर ने लिखा- केएल राहुल का क्रिकेट करियर काफी हद तक अथिया शेट्टी के एक्टिंग करियर की तरह बनता जा रहा है।’ अब अगर बात करने केएल राहुल और अथिया शेट्टी के रिश्ते की तो ये दोनों अपने रिश्ते की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। (Asia Cup 2022)

शादी की खबरें भी खूब सुर्खियां बटोर रही

आपको बता दें कि अथिया और केएल राहुल पिछले तीन सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी की खबरें भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया और केएल राहुल की शादी भी बिग फैट बॉलीवुड वेडिंग की ही तर्ज पर होगी। ऐसा माना जा रहा है कि बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और माणा शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल संग साल 2022 की सर्दियों तक शादी रचा सकती हैं। केएल राहुल और अथिया अक्सर ही एक दूसरे के साथ स्पॉट किये जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी केएल राहुल और अथिया शेट्टी एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। (Asia Cup 2022)

Trending Video: तिनके-तिनके को जोड़कर घोंसला बना रही चिड़िया, देखें दिल जीतने वाला वीडियो

Big Accident: लापरवाही पड़ी भारी, मूर्ति विसर्जन करने आये 5 युवकों की यमुना में डूबने से मौत

Related News