जानिए, विश्व के कुछ खुनी खज़ानों के बारे में जिन्होंने लेली हजारो की जान

img

अजब-गजब॥ विश्व में बहुत से ऐसे गुप्त खज़ाने हैं जिन्हें आजतक कोई नही ढूंढ पाया है। फिर भी लोग पुराने जमानें के खज़ानो को पाने की आज भी कोशिश कर रहे हैं। इस दुनिया में आज भी कई रहस्यमयी खज़ाने हैं जिन्हें पाने के चक्कर में हजारों लोगो ने अपनी जान गवां दी। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही रहस्यमई खजानों के बारे में|

gold

काहुएंगा दर्रा का खजाना के बारे में बताया जाता है कि सन 1864 में मैक्सिको के राष्ट्रपति बेनिटो के तीन सैनिको ने खज़ाने को जामीन में गाड़ दिया। दरअसल जब सैनिक खजाऩा लेकर जा रहे थे तो रास्ते में कुछ गड़बड़ी के कारण एक सैनिक की मौत हो गयी तो बाकी के सैनिको ने उस खज़ाने को वहीँ गाड़ दिया। खजाऩा वहीँ के एक डिएगो मोरेना नाम के व्यक्ति ने उन्हें देख लिया और उसने ये खजाऩा निकालकर एक पहाड़ी और में गाड़ दिया। कुछ समय बाद उसकी भी मौत हो गयी।

लेकिन उसने खज़ाने का राज अपने एक दोस्त को बताया था। इसके बाद सन 1885 में बास्क शेफर्ड के नाम के एक व्यक्ति को उस खजाने का थोडा सा हिस्सा मिला था वह इस खज़ाने को समुद्र के रास्ते स्पेन ले जा रहा था लेकिन वह खज़ाने के साथ समुद्र में डूब गया। उसके बाद आज तक कोई भी इस खज़ाने को हासिल नही कर पाया।

ये खजाऩा (एल डोराडो का खजाऩा) भी हजारों लोगों की जान ले चूका है ये खजाऩा कोलंबिया की गुआटाविटा झील की तली पर फैला हुआ है। स्पेनिश लुटेरे फ्रांसिस्को पिजारो ने इस खज़ाने को पाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह हासिल नही कर पाया। इस खजाने के बारें में कहा जाता है कि कई सौ साल पहले वहां के आदिवासी सूर्य की पूजा करते हुए सोना और चांदी झील में डाला करते थे। इस तरह से झील में बहुत सारा खजाऩा जमा हो गया।

माना जाता है कि जितना गोल्ड इंका सभ्यता का खज़ाने के पास था उतना सोना विश्व के सबसे अमीर देश अमेरिका के पास भी नही है। करीबन 4000 साल पहले इंका सभ्यता के लोगो ने इस खज़ाने को स्पेनिश लुटेरे फ्रांसिस्को पिजारो से बचाने के लिए ज्वालामुखी की घाटी में दाल दिया था। इस खज़ाने को पाने के लिए भी हजारों लोग अपनी जान खो बैठे हैं।

पढि़ए-हिंदुस्तान में धड़ल्ले से बिक रही है ये 3 दवाइयां जो जहर से भी है ज्यादा खतरनाक!

चंगेज खान, मंगोल साम्राज्य का सबसे प्रसिद्ध और महान योद्धा बताया जाता था। उसने पुरे विश्व पर जीत हासिल कर ली थी। जब सन 1227 में चंगेज खान की मौत हुए तो उसे एक अंजान मकबरे में छिपा दिया गया। और ये भी कहा जाता है कि उसके साथ उसके बेशुमार कीमती खजाने को भी उसके साथ छिपा दिया गया। इसको भी पाने की हजारों लोगो ने कोशिश की लेकिन इसे भी कोई हासिल ना कर सका।

Related News