जानिए किस तरह ललकारा प्रियंका गांधी ने गोरखपुर में योगी को

img

गोरखपुर : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को गोरखपुर से काँग्रेस की प्रत्ग्य यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ! इस अवसर पर आयोजित जनसभा को भी प्रियंका ने संबोधित किया। यहां चंपा देवी पार्क में हजारों की संख्या में लोग प्रियंका गांधी को सुनने के लिए पहुंचे थे। अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने पार्टी की तरफ से आठ प्रतिज्ञा घोषित की।

 

इनमें महिलाओं को टिकट में 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी और किसानों को धान-गेहूं का मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल करने की बात है। गन्ना मूल्य का दाम 450 रुपये प्रति क्विंटल करने से लेकर किसानों का कर्जा माफ, बिजली का दाम आधा करने तक की बात है। लड़कियों को इंटर पास करने पर स्मार्ट फोन और ग्रेजुएशन करने पर स्कूटी देने का भी वादा किया है। मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया जाएगा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का शासन गुरु गोरखनाथ जी के विचारों से बिल्कुल अलग चल रहा है। जहां लोग संघर्ष कर रहे हैं और जहां मदद की जरुरत है वहां सरकार कुछ नहीं करती है और सरकार मुंह फेर लेती है। खाद, खेती, फसल सब बड़े बड़े उद्योगपतियों के हाथ में दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि खाद के लिए लाइन में लगे लगे लोगों की मौत रही है। जब मैंने मृत किसानों के परिवार से मिली तो वहां कुछ नहीं था. न वहां सरकारी मदद थी, न गैस सिलेंडर था !

था तो सिर्फ उस किसान का रोता हुआ परिवार। कोरोना में जिनके भी रोजगार खत्म हुए, लेकिन उनके लिए सरकार ने कोई कदम नहीं उठाये। सारी संपत्तियां बेच डाली है। कांग्रेस ने रेल, हवाई अड्डा सब कुछ बना के दिया। 70 सालों की मेहनत भाजपा ने सात सालों में गंवा दी है। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने जो चीनी मिलें लगवाई थी, उनको सपा, बसपा और भाजपा सरकारों ने बंद करवाई हैं।

Related News