आठवीं फेल लड़का महज 23 साल की उम्र में बना करोड़पति, Mukesh Ambani भी हैं इनके क्लाइंट, जानिए

img

नई दिल्ली: बच्चों को एक कहावत बहुत सुनने को मिलती है, ‘पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब’. हालांकि मुंबई के एक लड़के ने इस कहावत को गलत साबित कर दिया है। दरअसल, त्रिशनित अरोड़ा (Trishnit Arora) नाम के लड़के को पढ़ाई में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं थी। परिवार के लोग भी उसके भविष्य को लेकर काफी चिंतित थे। लेकिन उन्होंने महज 23 साल की उम्र में वो कामयाबी हासिल कर ली जिसकी कल्पना करना आसान नहीं है.

Mukesh Ambani -Trishnit Arora

त्रिशनित (Trishnit Arora) साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ बन गए हैं। उन्हें बचपन से ही कंप्यूटर और वीडियो गेम का शौक था, लेकिन उनके पिता इस बात से काफी परेशान थे। पिता रोज कंप्यूटर में पासवर्ड डालते थे, लेकिन त्रिशनित रोज पासवर्ड हैक कर कंप्यूटर पर गेम खेलने बैठ जाता था। यह देखकर उनके पिता बहुत प्रभावित हुए और उनके लिए एक नया कंप्यूटर लेकर आए।

Trishnit Arora कक्षा 8 में फेल हो गया और स्कूल के प्रिंसिपल ने उसके माता-पिता को बुलाया। इस घटना के बाद त्रिशनित के माता-पिता ने अपने बेटे से कंप्यूटर में करियर बनाने के बारे में पूछा। पिता का सहयोग मिलने के बाद त्रिशनित ने स्कूल छोड़ दिया और कंप्यूटर की बारीकियां सीखने लगीं। 19 साल की उम्र में उन्होंने कंप्यूटर फिक्सिंग और सॉफ्टवेयर क्लीनिंग करना सीखा। इसके बाद उन्हें छोटे-छोटे प्रोजेक्ट भी मिलने लगे।

त्रिशनित (Trishnit Arora) को 60000 रुपये का पहला चेक मिला। इसके बाद उन्होंने पैसे बचाकर अपनी खुद की कंपनी खोलने की योजना बनाई। फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वे टीएसी सिक्योरिटी सॉल्यूशन कंपनी के मालिक हैं। उनकी कंपनी एक साइबर सुरक्षा कंपनी है। 23 वर्षीय त्रिशनित की कंपनी के पास फिलहाल (Mukesh Ambani) रिलायंस, एसबीआई, पंजाब पुलिस, एवन साइकिल जैसे बड़े क्लाइंट हैं। वर्तमान में उनकी कंपनी के भारत में 4 कार्यालय हैं जबकि एक कार्यालय दुबई में भी है।

माता-पिता ने ठुकराया, NGO ने अपनाया…अब मिशाल कायम करने जा रहे हैं ये दोनों भाई सोहणा और मोहणा

Related News