जानिए कब आपके शहर में पहुंचेगी बारिश, गर्मी से कब मिलेगी राहत?

img

मई महीने के तीसरे हफ्ते में पूरे उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम सीमा पर पहुंच गई है. आपको बता दें कि ऐसे में राजस्थान के चुरू में पारा 50 डिग्री के पार पहुंच चुका है। राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी से हाल बेहाल है। गौरतलब है की इन सबके बीच मॉनसून की चाल सुस्त हो गई है।

वहीँ भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि मॉनसून केरल तट चार-पांच दिन देर से पहुंचने वाला है और यह 5 जून तक केरल में दस्तक दे सकता है और फिर धीरे-धीरे देश के पूरे हिस्से में पहुंचेगा। IMD ने कहा कि केरल तट पर मॉनसून के पहुंचने में 4-5 दिन की देरी होगी। केरल में मॉनसून 5 जून तक दस्तक दे सकता है।

ब्रिटेन में इस दवा से कोरोना पीड़ितों का उपचार, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

आपको बता दें की मौसम विभाग ने बतायाकि अम्फान तूफान के कारण मॉनसून में के भारत पहुंचने में देरी हुई है। उत्तरी भारत गर्मी प्रचंड रूप है। हालात ऐसी है कि चुरू में पारा 50 डिग्री को छू चुका है। राहत की बारिश के लिए आसमान की ओर नजरें हैं। लेकिन झमाझम बरसने वाले बादल आखिर कब पहुंचेंगे? मॉनसून विभाग के मुताबिक मॉनसून की चाल तीन से चार दिन सुस्त हो चली है। केरल से 5 जून को टकराने के बाद धीरे-धीरे यह भारत के अन्य राज्यों की ओर बढ़ेगा। गर्मी से असली वाली राहत यही बारिश देगी।

नेपाल नक्शा विवाद से पीछे हटा, प्रस्ताव को संविधान संशोधन की कार्यवाही से हटाया

मुंबई में मॉनसून कब पहुंचेगा?
मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में मॉनसून 15 से 20 जून के बीच दस्तक देगा। तबतक मुंबई वालों को उमस वाली गर्मी झेलनी पड़ेगी।

मध्य प्रदेश में कब बारिश?
मध्य प्रदेश में भी गर्मी से लोग बेहाल हैं। खजुराहों में मंगलवार को सबसे ज्यादा 47 डिग्री पारा दर्ज किया गया, जबकि ग्वालियर में यह 44 डिग्री रहा। मॉनसून की बात करें तो मध्य प्रदेश में 15 से 20 जून के बीच इसके पहुंचने का अनुमान। छत्तीसगढ़ में भी मॉनसून 15 से 20 जून के बीच दस्तक दे सकता है।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भयंकर आग, अभी तक 2 की हुई मौत

देश में सामान्य रहेगा मॉनसून

मौसम विभाग ने इस बार देश में सामान्य मॉनसून की भविष्यवाणी की है। IMD के अनुसार, मॉनसून अब 20 मई के बजाए 22 मई को अरब सागर में पहुंचेगा। पिछले साल 20 मई तक मॉनसून हवाएं पहुंच गई थीं हालांकि बाद में वह एक सप्ताह तक वहीं रुकी रहीं और देश में मॉनसून में देरी हुई थी।

India-China विवाद: LAC पर खुद को तेजी से मजबूत कर रहा हिंदुस्तान, अब चीन ने उठाया ये कदम

Related News