जानें- आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता

img

ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग-

दिन: शनिवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: भ्रात द्वितीया, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा।

राशिफल-

मेष: कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयासों में आशातीत प्रगति होगी।

वृष: ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक प्रयास सफल होंगे।

कर्क: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

कन्या: रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। नए संबंध बनेंगे।

वृश्चिक: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शाही खर्च से बचें अन्यथा कर्ज में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

धनु: रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत प्रगति होगी।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।

 

Related News