जानें- आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क

img

ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग-

दिन: शनिवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: पंचमी श्राद्ध।

राशिफल-

मेष: आर्थिक पक्ष में वृद्धि होगी, लेकिन राहु और चंद्र की युति स्वास्थ्य पर असर डालेगी। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं। संयम बरतें।

वृष: राहु और चंद्र की युति से मन अशांत होगा। उत्तेजना में वृद्धि होगी। मन को शांत रखें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मिथुन: विरोधी परास्त होगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

सिंह: महिला राजनेता से सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।

कन्या: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: रिश्तों में मधुरता आएगी। धन व्यय होगा। मानसिक रूप से मन अशांत रहेगा। किसी तरह का जोखिम न लें। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। संयम बरतें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

धनु: शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन रोग या शत्रु से तनाव मिल सकता है, जबकि संतान का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

मकर: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मानसिक तनाव रहेगा। व्यर्थ की योजनाएं मन को कलेश देंगी। मातृ पक्ष से सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ पारिवारिक, कुछ व्यावसायिक तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। यात्रा से बचें। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

मीन: पड़ोसी, भाई या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। संयम से काम लें। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति हो सकती है।

Related News