जानें – किस राशि वालों के यश, कीर्ति एवं उपहार में वृद्धि होगी

img

ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग-

दिन: रविवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: लोलार्क षष्ठी।

राशिफल-

मेष: व्यावसायिक प्रगति होगी। शासन सत्ता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

वृष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम बरतें।

मिथुन: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन दांपत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकते हैं। संयम बरतने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में आशातीत प्रगति होगी।

कर्क: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेगा। मन अशांत हो सकता है। मैत्री संबंध मधुर होंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

कन्या: आर्थिक मामलों में सचेत रहें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीविका के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

वृश्चिक: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। संयम से काम लें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। भागदौड़ भी हो सकती है। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

मकर: महिला अधिकारी या घर की मुखिया से सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की संभावना है। पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।

कुंभ: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यश, कीर्ति, उपहार में वृद्धि होगी। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

Related News