राज्य में 1 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, अब इस टाइम खुलेंगी जरूरी सेवाओं की दुकानें

img

उत्तराखंड॥ कोरोना आपदा की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए लागू कोविड कर्फ्यू (लॉकडाउन) की अवधि अब 1 जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसकी अवधि 25 मई की सुबह छह बजे खत्म हो रही है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने यह जानकारी दी।

lockdown

शासकीय प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। प्रदेश में कोविड कर्फ्यू को 1 जून तक बढ़ा दिया गया है।

सुबोध उनियाल ने कहा कि पिछले कई दिनों से कोविड का ग्राफ प्रदेश में कम होता हुआ दिख रहा है, लेकिन अपने स्तर से सरकार पूरी तरीके से इसकी रोकथाम में जुटी हुई है। प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा ही सरकार के सबसे पहली प्राथमिकता है, लिहाजा भविष्य में कोरोना आंकड़ों में कमी आएगी तो तात्कालिक परिस्थितियों के अनुसार कोविड में ढील दी जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि व्यापारियों की मांग के अनुरूप मुख्यमंत्री के साथ विमर्श के बाद बाजार खुलने के समय को सात बजे से दस बजे के बजाए सुबह आठ बजे से 11 बजे तक का निर्णय लिया गया है। पूर्व की भांति आवश्यक सेवाओं दूध, मीट मछली, फल, सब्जी की दुकानें खोली जा सकेंगी।

मंत्री उनियाल ने बताया कि राशन और किराने की दुकानों के लिए आम जनता को 28 मई को सुबह आठ बजे से दोपहर बारह बजे तक आवश्यक वस्तुओं के क्रय के लिए आवाजाही में छूट रहेगी।

Related News