Krishna Janmashtami 2022: मथुरा में पौने दो करोड़ के झूले पर विराजमान होंगे नंद गोपाल

img

ब्रज में कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2022)  की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। यहां सावन का आनंद हिंडोलों (झूलों) में हिलोरें लेगा। इस साल वृंदावन के बांकेबिहारी 20 करोड़ रुपये तो बरसाने की राधारानी 7.5 करोड़ रुपये के हिंडोले में झूलेंगी। वहीं मथुरा के द्वारकाधीश पौने दो करोड़ के झूले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे और अपना आशीर्वाद बरसायेंगे।

ब्रज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी  (Krishna Janmashtami 2022) तक यह रौनक इसी तरह बनी रहेगी। बता दें कि वर्ष 1947 में 30 लाख की लागत से बनाये गए भगवान कृष्ण कि झूले में 2200 तोले सोना (25.6 किलो) जिसकी मौजूदा कीमत 13.26 करोड़ है। वहीं एक लाख तोला (1166 किलो) चांदी जिसकी वर्तमान कीमत 6.56 करोड़ रूपये के आसपास है। साथ ही इसमें कई रत्न भी जड़े गए। वर्तमान समय में इन स्वर्ण-रजत हिंडालों की कीमत करीब 19.82 करोड़ है।

मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा बताते हैं कि बांके बिहारी के स्वर्ण-रजत हिंडोले को 1946 में सेठ हरगुलाल बेरीवाल ने बनवाया था। वहीं सवा मन स्वर्ण-रजत के हिंडोले में बरसाना के लाडिली मंदिर में वृषभान दुलारी राधा रानी भी झूलेंगी। 150 वर्ष पूर्व निर्मित उनके हिंडोले की वर्तमान कीमत 7.46 करोड़ है। राधारानी के झूले में 5.22 करोड़ का सोना और 2.24 करोड़ रुपये की चांदी इस्तेमाल हुई है। (Krishna Janmashtami 2022)

Sawan Month 2022: इन 3 राशियों के लिए बेहद लकी होगा सावन का चौथा शनिवार

Nag Panchami 2022: नाग पंचमी के दिन ही खुलते हैं इस मंदिर के कपाट, जानें क्या है कथा

Related News