Lakhimpur Kheri Violence: झुकी योगी सरकार, राहुल-प्रियंका को मिली लखीमपुर जाने की इजाजत

img

खीरी-लखीमपुर। लखीमपुर खीरी कांड पर चल रही सियासत को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के आक्रामक रुख का आगे उत्तर प्रदेश की योगी सरकार झुक गयी है और उसने राजनीतिक दलों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दे दी है। अब किसी भी दल के 5-5 नेता लखीमपुर जा सकते हैं। ऐसे में अब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके साथ 5 अन्य लोगों को भी लखीमपुर जाने की इजाजत मिल गयी है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह भी पांच लोगों के साथ लखीमपुर सकेंगे। उनको भी इजाजत मिल गई है।

rahul-priyanka

अब राहुल गांधी समेत 5 लोग लखीमपुर में दो पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी फ्लाइट से लखनऊ पहुंच रहे हैं। वे लखनऊ से सीधे लखीमपुर खीरी जाएंगे। प्रियंका गांधी को सीतापुर के गेस्ट हाउस में गिरफ्तार करके रखा गया है। गौरतलब है कि बीते रविवार को यूपी के लखीमपुर जिले में 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत हो गयी थी। इस घटना के बाद प्रशासन ने जिले में धारा 144 लगा दी थी।

किसान संगठनों के अतिरिक्त किसी पार्टी के नेता को वहां जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, संजय सिंह आदि ने लखीमपुर जाने का प्रयास किया लेकिन इस सबको अलग-अलग जगह हिरासत में ले लिया गया था। बाद में प्रियंका गाँधी को सीतापुर में ही गिरफ्तार करके रखा गया था। आज राहुल गांधी के लखीमपुर जाने की घोषणा के बाद लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी।

Related News