नई दिल्ली॥ हरियाणा राज्य पानीपत के एक गांव में 12 वर्षीय बच्ची से मकान मालिक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि घटना के दौरान मकान मालिक के अन्य साथियों ने कमरे के बाहर पहरा दिया और किशोरी का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद दूसरे युवक ने किशोरी को वीडियो दिखाकर उसके साथ भी संबंध बनाने के लिए परेशान किया।
इसके बाद पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाली महिला को आपबीति बताई। फिर महिला ने किशोरी की मां को इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद परिजन महिला थाने पहुंचे। परिजनों ने कहा कि वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद वो नवनियुक्त एसपी से मिले और आरोपियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
एसपी ने डीएसपी पूजा डाबला को निर्देश दिया, जिसके बाद आरोपियों पर केस दर्ज हुआ। पीड़िता ने बताया की जब आरोपियों ने उसके साथ गलत काम किया तो घर पर कोई नहीं था। उस दिन मां-बाप काम पर गए हुए थे, उसका छोटा भाई ट्यूशन गया था। तभी बिंदर, उसके साथ जीवन, मनीष और बिरजबीर कमरे में आ गए। बिंदर दो अन्य युवकों को लेकर बाहर चला गया और आरोपी बिरजबीर ने उसके साथ बलात्कार किया।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी बिन्दर ने कहा कि वह वीडियो वायरल कर देगा, नहीं तो उसके साथ भी संबंध बना, उसने विरोध किया तो बिंदर ने जान से मारने की धमकी दी और वहां से चले गए। बताया गया कि आरोपी निरंतर किशोरी के साथ दोबारा दुष्कर्म करने का दबाव बना रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।