मुलायम सिंह यादव ने किया बड़ा एलान, मैनपुरी से नहीं यहां से लड़ेंगे चुनाव

img

लखनऊ ।। जहां एक ओर सभी पार्टियां 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से कर रही है। तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष में हड़कंप तब मचा जब एक सीट पर चुनाव लड़ने के लिए मुलायम सिंह यादव ने एलान किया था।

 

इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की नय्या पार कराने के लिए दिल्ली तक पहुंचाने की तैयारियों में लग गए हैं।

पढ़िए- मुलायम सिंह यादव ने आसान की अखिलेश की राहें, BJP की मुश्किलें बढ़ी

खबर के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के आगरा दौरे को लेकर सियासी गलियारों में नयी चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। जिससे भाजपा समेत अन्य पार्टियों में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, सियासी गलियारों में खबरें हैं कि अखिलेश-मुलायम या फिर तेज प्रताप यादव को आगरा मंडल की किसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है। इनमें तेज प्रताप के नाम की ज्यादा चर्चा है, क्योंकि उनकी वर्तमान सीट से 2019 में मुलायम सिंह यादव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।

पढ़िए- उपचुनाव: कैराना लोकसभा सीट से इस प्रत्याशी का नाम आने से BJP में हड़कंप, अखिलेश-मायावती…

तो वहीं इस बीच गठबंधन को लेकर भी मुलायम ने काफी घूमा कर और सोच कर जवाब दिया। इससे साफ़ है कि बसपा के साथ गठबंधन को लेकर उनके मन में अभी भी कुछ संशय बना हुआ है। मुलायम के आगरा दौरे के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश नजर आ रहा है।

पढ़िए- ओम प्रकाश राजभर ने खोल दिया BJP का सीक्रेट प्लान, बनाया था ये जातीय समीकरण !

आपको बता दें कि सपा संरक्षक जब आगरा पहुंचे थे तब पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर नरेबाजी की और फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कुनबे में बनी रणनीतियां फिकी पड़ गई थी।

फोटोः फाइल

Related News