दूसरे राज्यों से अलग होगा मध्य प्रदेश में लव जिहाद का कानून, जानें क्या-क्या रहेगा शामिल

img
भोपाल। लव जिहाद कानून को लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री  नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि लव जिहाद कानून जल्द कैबिनेट में आएगा और विधानसभा में भी। उन्होंने कहा कि मप्र में लव जिहाद कानून दूसरे प्रदेश से अलग होगा और अच्छा होगा।
Love Jihad
इसके तहत 10 साल की सजा, गुजरा भत्ता, सम्पति कुर्की जैसे विषयों पर भी चर्चा चल रही है। पादरी, मौलवी जो भी यह कार्य करते हैं उनके लिए भी सजा का प्रवधान होगा।

दिग्विजय और तन्खा के बयान पर नरोत्तम का पलटवार, बोले-कांग्रेस का काम ही है सवाल उठाना

वहीं मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीन के ट्रायल को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और हरियाणा के मंत्री भाजपा नेता अनिल विज के कोरोना वैक्सनी ट्रायल में शामिल होने पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और विवेक तन्खा ने भाजपा नेताओं के वैक्सनी ट्रायल में शामिल होने को पोलिटिकल शो बताते हुए ड्रग ट्राइयल को पब्लिक ट्राइयल बनाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के इस बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पटवार किया है।
मंत्री मिश्रा ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह और विवेक तन्खा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह और विवेक तन्खा ज्योतषिाचार्य और वैज्ञानिक हैं। इसलिए वैक्सीन पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम ही सवाल उठाना है। इन्होंने सेना और राम जन्मभूमि पर भी सवाल उठाए थे। विवेक तन्खा की सलाह पर मंत्री मिश्रा ने कहा कि जब उनकी सरकार थी तब कुछ किया नहीं, अब क्यों सलाह दे रहे हैं।
बाबा साहब अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें हम सब नमन करते हैं, हम उनके विचारों का सम्मान करते हैं। उनके स्थानों को पंच तीर्थ भाजपा ने बनाये हैं। कमकनाथ एमपी तो आये लेकिन अब कहा चले गए हैं, खत लिखने से क्या होता है नैन मिले तो बात बनें, अपने किया कामों को तो कभी लिखें।
Related News