सिर्फ अंडे का सफेद वाला हिस्सा खाएं या पूरा, विशेषज्ञ ने बताया खाने का करेक्ट मेथड

img

विटामिन, खनिज और जरुरी तत्वों से भरपूर होने के कारण अंडा पोषक तत्वों का खजाना है। विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन), विटामिन बी12, विटामिन डी, सेलेनियम, आयोडीन, विटामिन ए, फोलेट, बायोटिन और पैंटोथेनिक एसिड की पर्याप्त मात्रा से भरपूर होते हैं। हालाँकि, एक आम धारणा ये बनी हुई है कि केवल अंडे की सफेदी का सेवन किया जाना चाहिए, जबकि जर्दी को खाने से बचना चाहिए। आईये जानते हैं इस पर विशेषज्ञ क्या कहते हैं।

एक एमबीबीएस डॉक्टर ने बताया है. यदि आप एग का पीला हिस्सा नहीं खाते हैं तो आप अपना नुकसान करते हैं। विज्ञान कहता है अगर कोई रोजाना एक अंडे का सेवन करता है तो उसे 13 प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं।

बहुतो ने इसे बताया है कि अंडे के पीले हिस्से में बैड कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है जो नुकसान कर सकता है. वास्तव में जो लोग मसल्स गेन या वजन घटाते हैं, उनका ऐसा मानना है कि जर्दी आपको नुकसान कर सकता है।

डॉक्टर ने बताया कि दरअसल, सच ये है कि अगर आप अंडे के पीले भाग को फेंक देते हैं तो आप बहुत सारे विटामिन-मिनरल्स को अपनी डाइट से हटा देते हैं. क्योंकि पीला हिस्सा न्यूट्रीएंट्स से भरपूर होता है।'

अगर आप सिर्फ व्हाइट हिस्सा खाते हैं तो आपको सिर्फ आधे न्यूट्रीएंट्स मिलते हैं. अंडे के पीले हिस्से में ही सबसे ज्यादा न्यूट्रीएंट्स होते हैं. एग व्हाइट में सिर्फ प्रोटीन होता है।

 

Related News