Kokila Purnima Vrat के दिन कैसे की जाती हैं मां दुर्गा की कोयल स्वरुप में आराधना, जानें

img

आज के दिन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कोकिला पूर्णिमा का व्रत (Kokila Purnima Vrat) रखा जाता हैं। इस वर्ष कोकिला पूर्णिमा व्रत आज 23 जुलाई दिन शुक्रवार यानि आज है। और इस दिन मां दुर्गा की कोयल स्वरुप में आराधना की जाती हैं।

Kokila Purnima Vrat

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कोकिला पूर्णिमा व्रत के अलावा पूरे सावन माह में कोकिला व्रत रखा जाता है। कोकिला पूर्णिमा का व्रत करने से व्यक्ति को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती हैं।

कोकिला पूर्णिमा (Kokila Purnima Vrat) की शुभ तिथि-

हिन्दी पंचांग के अनुसार, 23 जुलाई दिन शुक्रवार सुबह 10:43 बजे से आषाढ़ पूर्णिमा तिथि लग रही है। यह अगले दिन सुबह 08:06 बजे तक रहेगी। व्रत की पूर्णिमा 23 जुलाई दिन शुक्रवार को है।

व्रत का महत्व-

कोकिला पूर्णिमा का व्रत सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला है। मां दुर्गा की कृपा से व्यक्ति को संतान, सुख, संपदा, धन आदि सभी चीजों की प्राप्ति होती है। इस व्रत को करने से सावन सोमवार व्रत का लाभ मिलता है। कहने का अर्थ है कि इस व्रत को करने से युवतियों को सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है। यदि दांपत्य जीवन में कोई समस्या आ रही हो, तो उसके निवारण में भी कोकिला पूर्णिमा व्रत रखने की सलाह दी जाती है। यह व्रत मुख्यत: दक्षिण भारत में रखा जाता है।

कोकिला पूर्णिमा की संक्षिप्त व्रत कथा (Kokila Purnima Vrat)-

माता सती जब बिना निमंत्रण के अपने पिता राजा दक्ष के यज्ञ में उपस्थित होती हैं और वहां उनका और उनके पति भगवान शिव का अपमान होता है, तो वे यज्ञ की अग्निकुंड में आत्मदाह कर शरीर का त्याग कर देती हैं। भगवान शिव उनके वियोग को सहन नहीं कर पाते हैं।

उनकी बिना आज्ञा के दक्ष के यज्ञ में जाने तथा वहां शरीर त्याग करने पर भगवान शिव माता सती को हजार वर्षों तक कोकिला होने का श्राप देते हैं।

माता सती कोयल रुप में रहते हुए हजार वर्षों तक भगवान शिव को पाने के लिए तप करती हैं। इसके परिणाम स्वरुप वह पार्वती रुप में लौटती हैं और भगवान शिव को पति स्वरुप में पाती हैं। इसके बाद से ही युवतियां मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए कोकिला पूर्णिमा व्रत रखती हैं।

हर मिनट लगी जिस्म की बोली…लेकिन नहीं छोड़ी उम्मीद की किरण, अब बोर्ड परीक्षा में गाड़ा कामयाबी का झंडा

Related News