तेंदुए ने महिला पर किया हमला, ऐसे बचाई जान, देखें वायरल वीडियो

img

मुंबई। मुंबई के गोरेगांव से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक महिला तेंदुए से लड़ते हुए नजर आ रही है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसके बाद इसे किसी ने ट्वीटर पर पोस्ट कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 29 सितंबर की बताई जा रही है। इस घटना में महिला को हल्की फुल्की चोट भी आई है, जिसकी चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

Leopard attacked woman

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग महिला अपने घर के बाहर बरामदे में आकर बैठ जाती है। उसके हाथ में एक छड़ी भी होती है जिसे वह पास में ही रख देती है। इसी दौरान पहले ही वहां घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

महिला घबराकर पीछे की ओर गिर जाती है। इसके बाद उसने हाथ में ली हुई छड़ी से तेंदुए पर पलटवार कर दिया जिससे तेंदुआ पीछे हटकर भाग जाता है। शोर सुनकर पास पड़ोस के कई लोग जमा हो जाते हैं और महिला को उठाकर वापस लाते हैं। महिला की पहचान निर्मला रामबदन सिंह (55 वर्षीय) के रूप में हुई है।

Related News