रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक हैरान कर देने वाला वाकया हुआ। यहां स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर में चंदुआ घुस आया और माता के दर्शन कर बिना किसी को नुकसान पहुंचाए वापस चला गया। दरअसल छत्तीसगढ़ का गरियाबंद जिला जंगल से शता हुआ है। यहां अक्सर हाथी, तेंदुआ, हिरण, भालू सहित अन्य जंगली जानवरों की मौजूदगी देखने को मिल जाती है।
इस बार एक तेंदुआ मंदिर में दुर्गा मां का दर्शन करने के लिए पहुंच रहा। सीसीटीवी के कैमरे में कैद हुई घटना में देखा जा सकता है कि यहां के प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटक स्थल घटारानी मंदिर में तेंदुआ सीढ़ी चढ़कर अंदर पहुंचा और दर्शन करके वापस लौट गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष तारन ध्रुव ने मंदिर में तेंदुए के पहुंचने की पुष्टि की है। पुजारी ने बताया कि घटना रात के समय की है।
ÓñøÓññÓÑìÓññÓÑÇÓñ©ÓñùÓñóÓñ╝ ÓñòÓÑç ÓñùÓñ░Óñ┐Óñ»Óñ¥Óñ¼ÓñéÓñª Óñ£Óñ┐Óñ▓ÓÑç ÓñòÓÑç Óñ¬ÓÑìÓñ░Óñ©Óñ┐ÓñªÓÑìÓñº ÓñºÓñ¥Óñ░ÓÑìÓñ«Óñ┐Óñò Óñ©ÓÑìÓñÑÓñ▓ ÓñÿÓñƒÓñ¥Óñ░Óñ¥Óñ¿ÓÑÇ Óñ«ÓñéÓñªÓñ┐Óñ░ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ░Óñ¥Óññ ÓñòÓÑï ÓññÓÑçÓñéÓñªÓÑüÓñå ÓñåÓñ»Óñ¥ ÓñöÓñ░ Óñ«Óñ¥Óñé ÓñàÓñéÓñ¼ÓÑç ÓñòÓñ¥ ÓñªÓñ░ÓÑìÓñÂÓñ¿ ÓñòÓñ░ ÓñÁÓñ¥Óñ¬Óñ© ÓñÜÓñ▓Óñ¥ ÓñùÓñ»Óñ¥ÓÑñ Óñ»Óñ╣ ÓñÿÓñƒÓñ¿Óñ¥ Óñ«ÓñéÓñªÓñ┐Óñ░ ÓñòÓÑç Óñ©ÓÑÇÓñ©ÓÑÇÓñƒÓÑÇÓñÁÓÑÇ ÓñòÓÑêÓñ«Óñ░ÓÑç Óñ«ÓÑçÓñé ÓñòÓÑêÓñª Óñ╣ÓÑï ÓñùÓñêÓÑñ pic.twitter.com/PdIr08wWmC
— Hindustan (@Live_Hindustan) December 25, 2021
उन्होंने बताया कि तेंदुआ मंदिर में दो-तीन दिन पहले ही पहुंचा था। तेंदुए के मंदिर पहुंचने का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। अगले दिन जब मंदिर समिति से जुड़े लोगों ने कैमरे को देखा तो इसका खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है।
पांडुका वन परिक्षेत्र के रेंजर तरुण तिवारी का कहना है कि तेंदुआ इससे पहले भी मंदिर क्षेत्र में कई बार आ चुका है। उन्होंने कहा कि अब मंदिर के आसपास ट्रेकिंग कैमरे लगा दिए गए हैं। साथ ही मंदिर आने वाले लोगों को भी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।