पुलिस कर्मी जिस लड़की का देख रहा था केस, उसी का थाने में कर दिया दुष्कर्म; मचा हड़कंप

img

जांच कर रहे एक पुलिस अफसर पर फरियादी के साथ ही दुष्कर्म करने के इल्जाम लगे हैं। घटना 2022 की है और फिलहाल इसे लेकर न्यायालय में हेयरिंग जारी है। इल्जाम हैं कि अपराध शाखा में काम कर चुके एक पूर्व पुलिसकर्मी ने शिकायतकर्ता का ही रेप किया है। उस पर कई और सनसनीखेज इल्जाम भी हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस फोर्स के एक पूर्व डिटेक्टिव 57 साल के ग्लेन कोलमैन ने एक 19 साल की लड़की को उसकी इच्छा के विरूद्ध आपत्तिजनक तरीके से छुआ। साथ ही उसने गंदी फोटोज़ भी महिला को भेजी। चौंकाने वाली बात है कि पुलिसकर्मी सेवा में रहते हुए महिला की कंप्लेन की ही इंवेस्टिगेशन कर रहा था।

अदालत में इस केस की सुनवाई हुई। घटना 2022 की है। जानकारी के मुताबिक, कोलमैन ने पुलिस वाहन में कथित तौर पर महिला को एक अप्रैल और 6 मई 2022 के बीच दो मर्तबा गंदे तरीके से छुआ। उसी साल 5 मई लड़की के साथ उसने रेप भी किया। चर्चा है कि यौन हिंसा की ये वारदात पुलिस स्टेशन में हुई।

उसपर लड़की को खुद की गंदी फोटोज भेजने और मांगने के इल्जाम भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उसने यौन गतिविधियों में शामिल होने के लिए महिला को रुपए की भी पेशकश की थी। कल ही कोलमैन के केस की शुरुआत हुई है। उसने अपराधी नहीं होने की बात कही है। ट्रायल जज रॉबर्ट मॉन्टगमरी और 9 मर्दों और तीन औरतों की ज्यूरी के सामने शुरू हुआ। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये दो से तीन हफ्ते तक चलेगा।

Related News