NBA मान्यता प्राप्त संस्थानों की लिस्ट जारी

img

लखनऊ। इंटरमीडिएट पास करने वाले व इंजिनीरिंग या मैनेजमेंट में पढाई कर अपना भविष्य उज्वल करने की चाह रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण हो सकती है। NBA (national board of accreditation) ने मान्यता प्राप्त संस्थानों की लिस्ट जारी कर दी है।

nba

जिसमे उत्कृष्ट संस्थानों में लखनऊ के मात्र दो संस्थानों के नाम दर्ज हैं। लखनऊ के अम्बालिका इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेकनोलॉजी (AIMT) के साथ IET का नाम भी शामिल किया गया है।

nba lko

NBA द्वारा प्रदेश से 19 उत्कृष्ट संस्थानों के नाम जारी किये हैं। जिनमे अम्बालिका इंस्टिट्यूट AKTU, BTE तथा AICTE से पहले ही मान्यता प्राप्त संस्थान है।

क्या है accreditation 

प्रत्यायन गुणवत्ता आश्वासन और सुधार की एक प्रक्रिया है, जिसके तहत एक अनुमोदित संस्थान में एक कार्यक्रम को यह सत्यापित करने के लिए गंभीर रूप से मूल्यांकन किया जाता है कि संस्था या कार्यक्रम समय-समय पर नियामक द्वारा निर्धारित नॉर्म और मानकों को पूरा करता है या उससे अधिक है। यह एक प्रकार की मान्यता है जो इंगित करती है कि एक कार्यक्रम या संस्थान कुछ मानकों को पूरा करता है।

Related News