लिव-इन पार्टनर का सोते में गला रेता, आत्महत्या की कोशिश से पहले लड़की ने कबूला गुनाह

img

नई दिल्ली॥ पुणे के सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन में मंगलवार की रात पुलिसकर्मियों के होश उस वक्त उड़ गए, जब वहां पहुंची एक लड़की ने दावा किया कि उसने अपने बचपन के दोस्त की हत्या कर दी है। दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में थे, लेकिन बीते दिनों लड़के का किसी लड़की से विवाह होने की खबर पाकर लड़की ने उसके विरूद्ध रेप का केस दर्ज करा दिया था।

इसके बाद से उनके संबंध बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। घटना के दिन वह लड़की के पास रेप का केस वापस लेने की की बात करने आया था। लेकिन तनावपूर्ण जीवन से आजिज आकर लड़की ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह भी पहले अपनी जान देने जा रही थी, लेकिन गर्भवती होने के कारण पीछे हट गई।

लड़की ने मंगलवार को लड़के का गला सर्जिकल नाइफ से उस समय काट दिया, जब वह सो रहा था। लड़की इस बात से बेहद नाराज थी कि लड़के ने बीते वर्ष अगस्त में विवाह करने के बाद उसके साथ ठीक से रिश्ता नहीं निभा रहा था। लड़की की निशानदेही पर पुलिस की टीम नर्हे स्थित फ्लैट पर पहुंची तो लड़के का शव जमीन पर पड़ा पाया।

हत्या में प्रयोग किया गया हथियार वहीं पड़ा था। सब-इंस्पेक्टर सुधीर गाडगे ने बताया कि लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने हत्या के बाद अपनी जान लेने की कोशिश भी कि थी, लेकिन बाद में उसने इरादा बदल दिया, क्योंकि वह गर्भवती थी। घटनास्थल पर पंखे से लटकी चुन्नी भी मिली है, जिससे लटककर लड़की जान देने जा रही थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि पिछले साल लड़की ने मृतक के विरूद्ध रेप का केस दर्ज कराया था और मंगलवार को कोर्ट में मामले की सुनवाई होनी थी।

पढि़ए-प्रेमी के प्यार में पागल थी लड़की, शादी की भनक लगते ही ले आई सरसों का तेल और फिर॰॰॰

पिछले कई माह से मृतक लड़की से केस वापस लेने का दबाव डाल रहा था और कई बार धमकी भी दे चुका था। वह सुनवाई से पहले लड़की से मिलने गया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। लड़के के सोने के बाद लड़की ने सर्जिकल नाइफ से लड़के का गला काट दिया। पुलिस ने बताया कि पिछले साल मई में लड़की को पता चला कि लड़के ने कहीं शादी कर ली है। इससे नाराज होकर लड़की ने रेप का केस दर्ज करा दिया था, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के बाद उसकी जमानत लेकर उसे छुड़ा भी लिया था।

Related News