90 दिनों से कैद 5 करोड़ लोग आज होंगे आजाद, यहां से हटेगा लॉक डाउन

img

वुहान।। ग्लोबल महामारी CORONA वायरस का केंद्र रहे चीन के हुबई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान से अच्छी खबर आई है। चीन ने इस प्रांत में खतरनाक वायरस को फैलने से रोकने में बहुत हद तक सफलता पा ली है। इसके मद्देनजर सरकार ने 25 मार्च से हुबेई में कुछ ढील देने का फैसला किया है।

इस प्रांत में 5.6 करोड़ से अधिक लोग बीत तीन महीने से अपने घरों में ‘कैद’ हैं। हालांकि, राजधानी वुहान में लॉक डाउन पहले की तरह जारी रहेगा। अफसरों ने बताया कि 8 अप्रैल से वुहान में प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी। हालांकि, विशेषज्ञों ने ढील दिए जाने को लेकर सरकार को आगाह किया है।

हुबेई का वुहान शहर CORONA से सबसे ज्यादा प्रभावित है और यहां सबसे अधिक मौतें हुई हैं। शहर की आबादी 1.1 करोड़ है, जहां पिछले साल दिसंबर में CORONA का पहला पॉजिटिव मामला सामने आया था। इसके बाद 23 जनवरी को पूरे हुबेई प्रांत को लॉक डाउन कर दिया गया था। वुहान में पिछले पांच दिनों के बाद सोमवार को CORONA का नया केस सामने आया।

पढ़िएःWHO ने अफवाहों को लेकर किया आगाह, हवा से नहीं फैलता CORONA वायरस बल्कि इस चीज़ से होता है

सरकार बुधवार से यात्रा प्रतिबंधों में ढील देगी। इसके तहत बुधवार से शुरू हो रहे ग्रीन हेल्थ कोड के जरिए हुबेई प्रांत के अन्य हिस्सों में रह रहे लोग यात्रा कर सकेंगे। हुबेई स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि वुहान में रह रहे लोग 8 अप्रैल से शहर के बाहर यात्रा कर सकेंगे। नए CORONA मरीजों की संख्या में आई कमी को देखते हुए ये कदम उठाया था।

Related News