Log In Facebook: जब FB पर प्यार चढ़ा परवान, तो लड़के ने करा लिया लिंग परिवर्तन, फिर मिला ऐसा धोखा कि दर्ज करानी पड़ी FIR

img

नई दिल्ली। वैसे तो दिल्ली पुलिस के सामने अक्सर कोई न कोई अजीबोगरीब केस आता ही रहता है लेकिन इस बार दिल्ली के मोहन गार्डन थाने की पुलिस के सामने एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला आया है। यह शिकायत फेसबुक (Log In Facebook) पर हुए प्यार और फिर मिले धोखे से जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि फेसबुक पर हुई मुलाकात के बाद एक लड़का एक दोस्त के प्यार में लिंग परिवर्तन कराकर लड़की बन गया। फिर अचानक से उसे ऐसा धोखा मिला कि पुलिस के पास एफआईआर दर्ज करानी पड़ी।

cheating- Log In Facebook

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय पीड़िता महाराष्ट्र की रहने वाली है। वह महाराष्ट्र में अपने परिवार के साथ रह रही थी। पीड़िता के परिवार का खुद का बिजनेस है। पीड़िता ने पुलिस में दी गई अपनी शिकायत में बताया है कि फेसबुक (Log In Facebook) के जरिए उसकी दोस्ती दिल्ली में रहने वाले एक शख्स से हुई। वह दोनों एक दूसरे से खूब प्यार भरी बातें करते थे और शादी का वादा भी कर लिया।

दिल्ली वाले दोस्त के प्यार में पड़ कर पीड़ित लड़के ने ऑपरेशन करा कर अपना लिंग परिवर्तन तक कर लिया। लिंग परिवर्तन करने के बाद लड़की बनी पीड़िता ने अपना परिवार छोड़ दिया और प्रेमी के बुलाने पर दिल्ली आ गई। दिल्ली पहुंचने के बाद उसकी मुलाकात उस युवक से हुई। युवक ने एक किराए का मकान ले रखा था जहां वह दोनों रहने लगे। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी कई बार बने। लड़के ने पीड़िता से शादी का वादा भी किया। (Log In Facebook)

ये सिलसिला कुछ दिन तक चलता रहा लेकिन उसके बाद आरोपी लड़की को दिल्ली में ही अकेला छोड़कर फरार हो गया। अपना घर छोड़ कर आई लड़की परेशान हाल घूमती रही। इसके बाद तक हार कर उसने अपने परिजनों से संपर्क किया। शिकायत के बाद दिल्ली के मोहन गार्डन थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और कुकर्म जैसे संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। अब दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है। (Log In Facebook)

John Abraham के इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट हुए सभी पोस्ट और प्रोफाइल फोटो! क्या हो गया हैक?

Related News