भारत को देख अब इस मुस्लिम कंट्री ने भी खरीदे 80 राफेल लड़ाकू विमान, जानें कितने में हुई डील

img

फ्रांस के लड़ाकू विमान राफेल को हिंदुस्तान सहित कई मुल्कों ने खरीदा था। अब शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने राफेल को लेकर फ्रांस के साथ बड़ी डील की है। यूएई ने फ्रांस से 80 राफेल विमान और 12 सैन्य हेलीकॉप्टर खरीदे हैं।

Rafael Deals

यूएई ने इतनी भारी मात्रा में राफेल और सैन्य हेलीकॉप्टर लेने के लिए फ्रांस के साथ 19.20 अरब डॉलर का सौदा किया है। बता दें कि फ्रांस के लड़ाकू विमान राफेल की यह अब तक की सबसे बड़ी विदेशी बिक्री है। राफेल की खरीद को लेकर फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात की तरफ से कोई ऑफीशियल बयान नहीं दिया गया है।

आपको बता दें कि ये लड़ाकू विमान के आने के उपरांत यूएई की हवाई सुरक्षा बहुत स्ट्रान्ग हो जाएगी और इससे भविष्य में कतर काफी ज्यादा दिक्कत में पड़ सकता है। क्योंकि कतर के सऊदी अरब और यूएई दोनों के साथ अच्छे रिश्ते नहीं हैं।

दोनो देशों के बीच मजबूत होंगे संबंध

यूएई और फ्रांस के मध्य सौदा दुबई एक्सपो 2020 के दौरान हुआ जब प्रेसिडेंट मैक्रोन और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने एक प्रोग्राम के दौरान $ 19 बिलियन के सौदे पर मुहर लगाई। प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि दोनों देशों के बीच यह डील दोनों मुल्कों की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करता है।

Related News