LOVE JIHAD पर लगेगी लगाम- CM योगी का बड़ा ऐलान, इन लोगों को सरकार ने दी सख्त चेतावनी

img

उत्तर प्रदेश॥ यूपी की योगी सरकार LOVE JIHAD पर जल्द ही पूरी तरह से रोक लगा देगी। CM योगी ने शनिवार को देवरिया में चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए इसकी घोषणा की। उन्होंने साथ ही चेतावनी भी दी।

CM YOGi

सीएम योगी ने कहा कि कल हाई कोर्ट का एक निर्णय़ आया है कि केवल शादी के लिए धर्म-परिवर्तन वैध नहीं है। सरकार LOVE JIHAD पर जल्द अंकुश लगाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम कानून बनाएंगे। मैं उन लोगों को चेतावनी देता हूं जो पहचान छिपाते हैं और हमारी बहनों के सम्मान (इज्जत) के साथ खेलते हैं। अगर आप सुधरते नहीं हैं तो आपकी राम नाम सत्य यात्रा निकलेगी।

हाई कोर्ट ने कही थी ये बात

बता दें कि धर्म-परिवर्तन को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शुक्रवार को एक अहम फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि महज शादी के लिए धर्म-परिवर्तन लीगल नहीं है। कोर्ट ने विपरीत धर्म के जोड़े की याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि एक याची मुस्लिम तो दूसरा हिंदू है। युवती ने 29 जून 2020 को हिंदू धर्म स्वीकार किया और एक महीने बाद 31 जुलाई को विवाह कर लिया। अदालत ने कहा कि रिकार्ड से साफ है कि शादी करने के लिए धर्म-परिवर्तन किया गया।

Related News