Love Triangle: एक लड़के के लिए बीच सड़क पर ही भिड़ गया में दो लड़कियों का गैंग, खूब चले जूते-चप्पल

img

आपने किसी लड़की के लव ट्राइएंगल (Love Triangle) में लड़कों के गुटों में टकराव और खून-खराबे मामले तो खूब सुने होंगे पर क्या आपने कभी ये सुना है कि लड़कियों ने भी किसी एक लड़के के लिए मारपीट की हो। शायद नहीं, लेकिन छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसमें एक लड़के के लिए लड़कियों का दो गुट आपस में भिड़ गया।

Love Triangle

अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Love Triangle) हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों तरफ से लड़कियों में खूब गाली गलौज हुई है और मारपीट तक की नौबत आ गयी। लड़कियों ने जमकर एक दूसरे पर लात-घूंसे चलाये और चेन लेकर भी एक दूसरे को दौड़ाया भी।  बताया जा रहा है कि अंबिकारपुर में दो नाबालिक लड़कियों के गुटों में सड़क पर जमकर बवाल काटा। इस दौरान वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। पहले तो लोग दूर खड़े मजा लेते रहे लेकिन जब मामला काफी गंभीर हो गया तो उन्होंने दोनों गुटों को शांत कराया।

लड़कियों के दो गुटों में हुई मारपीट (Love Triangle)

स्थानीय लोगों का कहना हैं कि लड़कियों के दो गुटों में हुई मारपीट की वजह लव ट्राइएंगल (Love Triangle) है। बताया जा रहा है कि यहां के बरम पारा में रहने वाली लड़की एक लड़के से प्यार करती है। उधर शक्ति पारा की रहने वाली लड़की भी उसी लड़के से प्यार करती है। इसी बात को लेकर दोनों लड़कियां गुस्से में थी और अपने-अपने गैंग को लेकर आमने सामने आ गयी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो लड़कियों के हाथ में लोहे की चेन भी थी। कई लड़कियों ने एक-दूसरे को चेन लेकर दौड़ाया भी।

पूरी T20 सीरीज में टल गया भारतीय टीम का सबसे बड़ा खतरा, बाहर हुआ न्यूजीलैंड का ये खतरनाक गेंदबाज

Viral Video: जब Malaika Arora की पीठ पर चढ़ गया कुत्ता, देखें कैसे परेशान हुईं एक्ट्रेस

UP के इस जिले में भी पहुंचा Zika virus, मिले इतने केस, स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप

Related News