प्रेमिका को धोखा देकर शादी कर था प्रेमी, फिर जो हुआ वह जान हो जाएंगे हैरान

img

कन्नौज। प्रेमिका के साथ शादी का वादा कर किसी और के साथ शादी करना युवक को भारी पड़ गया। प्रेमिका ने मौके पर पहुंचकर पुलिस की मदद से प्रेमी की शादी को रूकवा दिया। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। पीडि़ता ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

love

नौ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था

कानपुर जिले की रहने वाली एक युवती ने सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने प्रेमी के घर पुलिस के साथ पहुंच कर शादी को रूकवा दिया। पुलिस ने दूल्हा को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। आरोप लगाया है कि उसका पवन कुमार मिश्रा के साथ करीब नौ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। उसके पिता से व्यापार नाम पर पांच लाख रुपए भी ले लिए। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी विकास राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related News