दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका संग किया गैंगरेप, ऐसे हुआ खुलासा

img
मुंबई। शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया हैं। लड़की गर्भवती होने के बाद इस का खुलासा हुआ जिसके बाद इस मामले में तीन लोगो को ठाणे के वर्तक नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।
rape
वर्तक नगर पुलिस ने गैंगरेप किए जाने  के मामले में आकाश कदम (21), विकी करोटिया (22) और सागर करोटिया को गिरफ्तार किया  है। पुलिस के मुताबिक पीडि़त लड़की और आरोपी आकाश कदम दोनों एक ही परिसर में रहते हैं। चार से पांच महीने पहले लड़की और आकाश की पहचान हुई थी।यह परिचय दोनों के बीच प्रेम में तब्दील हो गया।

कई बार लड़की के साथ बलात्कार किया

इसी बीच आरोपी ने लड़की को शादी का झांसा दिया और आकाश ने उसे अपने घर पर बुलाया। जैसे ही लड़की पहुंची उसने उसका यौन शोषण किया। इसके बाद आकाश ने अपने मित्रों विकी और सागर को भी घर पर बुलाया। उन्होंने भी लड़की का बलात्‍कार किया। वहीं उन्होंने कई बार लड़की के साथ बलात्कार किया।
इसी बीच लड़की गर्भवती हो गई। इसके बाद बलात्कार का मामला सामने आया। इसकी जानकारी परिवार को होते ही उन्होंने आरोपी आकाश, विकी और सागर के खिलाफ वर्तकनगर पुलिस  में गैंगरेप  का मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
Related News