75 दिनों बाद आई राहत की खबर, भारत में घुटने टेक रहा कोरोना वायरस

img

नई दिल्ली॥ भारत में बीते दिन के मुकाबले वायरस के नए मामलों में कमी दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 60 हजार 471 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि इस महामारी से 2 हजार, 726 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में एक लाख,17 हजार, 525 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Covid-19

बीते 32 दिनों से निरंतर स्वस्थ होने वाले रोगियों की तादाद नए मरीजों से ज्यादा है। तो वहीं भारत में नए मामले आने की दर यानी पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। पिछले आठ दिनों से निरंतर पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घटे में पॉजिटिविटी दर 3.45 प्रतिशत रही है।

बीती देर शाम केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कोरोना के कुल 2 करोड़,95 लाख,70 हजार,,881 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 3 लाख,77 हजार,031 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या 09 लाख,13 हजार,378 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 2 करोड़,82 लाख,80 हजार,472 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

भारत में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 95.64 प्रतिशत हो गया है। ईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 17 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अबतक कुल 38.13 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

Related News