लखनऊ: प्रियंका गांधी ने भाजपा पर किया तीखा हमला, NRC पर कही ये बात

img

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों खुलकर भाजपा के खिलाफ राजनीतिक मैदान में है,.आपको बता दें कि लखनऊ स्थित पार्टी दफ्तर में कांग्रेस की स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा- “जो देशभर में एनआरसी की चर्चा फैलाते हैं, आज कहते हैं कि चर्चा ही नहीं थी। ये देश आपको पहचान रहा है, आपकी कार्यकर्ता को पहचान रहा है और आपके झूठ से ऊब चुका है।” (PTI Photo)


आपको बता दें कि प्रियंका ने इस दौरान आगे कहा कि “अन्य विपक्षी दल राज्य में बहुत ज्यादा नहीं बोल रहे हैं, लेकिन जैसा कि मैंने यह कहा कि हम डरनेवाले नहीं है, अगर हमें अकेले भी चलना पड़ा तो हम आवाज उठाते रहेंगे। हमें विधानसभा चुनाव में अकेले जाने की तैयारी करनी होगी।गौरतलब है कि लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के मुद्दे पर प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रस्तावित शांति मार्च को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ इकट्ठा थी।

साथ ही आपको बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं को संविधान की रक्षा करने की शपथ दिलाई। कांग्रेस महसचिव प्रियंका ने इसके बाद महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे.

बड़ी खबर: दो अमेरिकी संसाद की देश में आने पर लगा प्रतिबंध, जानिए क्या है वजह

Related News