लखनऊ: मां पूनम सिन्हा के लिए सोनाक्षी सिन्हा भव्य रोड शो, देखिए तस्वीरें

img

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में पांचवे चरण का मतदान 6 मई को होना है। ऐसे लखनऊ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूनम सिन्हा के पक्ष में सोनाक्षी सिन्हा ने रोड शो किया। इस दौरान लोगों से वोट देने की अपील की है। सोनाक्षी सिन्हा के साथ अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद रहीं।

लखनऊ के हजरतगंज से रोड शो शुरु होते ही सोनाक्षी सिन्हा को देखने के लिए हजारों की संख्या जनसैलाब उमड़ पड़ा।
इससे पहले पूनम सिन्हा ने जब अपना नामांकन दाखिल किया था। तब पटना साहिब से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने रोड शो किया था और पत्नी पूनम के लिए वोट मांगा था।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम सिन्हा के पक्ष में प्रचार करने उतरे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मंच साझा कर कांग्रेस के खिलाफ वोट मांगा। इतना ही नहीं उन्होंने अखिलेश यादव और बसपा अध्यक्ष मायावती की जमकर तारीफ की थी।

 

आपको बता दें, शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार हैं और सपा के साइकिल चुनाव चिन्ह पर दावेदारी पेश कर रही हैं। पूनम पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं। मूलरूप से मुंबई निवासी 68 वर्षीय पूनम स्नातक हैं। पूनम के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास करीब 194 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है।

Related News