Lucky Clue: अगर मिलने लगे इस तरह के संकेत तो समझ लीजिये ईश्वर आपके साथ हैं

img

भगवान आपसे प्रसन्न हैं या फिर आपके जीवन में कुछ या बुरा होने वाला है तो कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं जो जिससे आपको इस बात का आभास होने लगता है कि क्या होने वाला है। कहते हैं जो लोग हर पल भगवान का स्मरण करते हैं और जिनका मन पवित्र होता है, जो लोग अपना जीवन परोपकार करने में बीताते हैं उन पर भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती हैं। ईश्वर आपके साथ हैं, इसे लेकर वास्तु में कुछ संकेत बताए गए हैं। आइए जानते हैं वे कौन से संकेत है जो ये बताते हैं कि ईश्वर आपके साथ हैं।

SHUBH SNKET

जैसे कि भविष्य में होने वाली घटनाओं को लेकर मन में कुछ आभास सा होने लगे तो समझ लीजिये भगवान का आशीर्वाद आपके साथ है। कहते हैं जिन पर भगवान की कृपा होती है, वह चाहें अमीर हों या गरीब, उन्हें हर जगह सम्मान मिलता है। अगर आपको अपनी मेहनत से किए गए किसी भी कार्य में कामयाबी मिल रही है तो इसे भगवान की ही कृपा समझना चाहिए।

मान्यता है कि जो लोग हमेशा साधारण जीवन जीते हैं हैं और दिखावा नहीं करते भगवान उनसे प्रसन्न रहते हैं। जो लोग पवित्र हृदय के होते हैं और जाने अनजाने में किसी का भी अपमान नहीं करते उन पर भगवान हमेशा मेहरबान रहते हैं। जिनका जीवन परोपकार में बीतता है ऐसे लोगों पर ईश्वर हमेशा अपनी कृपा बरसाते हैं। मधुर स्वभाव और विनम्र लोगों पर भी हमेशा ईश्वर का आशीर्वाद बना रहता है।

अगर सपने में अक्सर मंदिर या फिर भगवान की छवि दिखाई दे तो समझ लीजिये कि आप पर भगवान की कृपा बनी हुई है। अगर किसी महत्वपूर्ण कार्य में गलत निर्णय लेने से पहले मन में कुछ संशय आ जाए और आपको निर्णय लेने से रोक ले तो समझो ईश्वर आपके साथ हैं।

Related News