Lunar Eclipse 2021: 600 साल बाद लगेगा इतना लंबा चंद्र ग्रहण, भारत के इन राज्यों में भी आएगा नजर

img

अंतरिक्ष में होने घटनाओं में इंट्रेस्ट रखने वाले लोग साल लगने वाले आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2021) को लेकर खासा उत्साहित हैं। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर दिन शुक्रवार को लगेगा। चंद्र ग्रहण को लेकर नासा का कहना है कि ये आंशिक चंद्र ग्रहण 18 और 19 की मध्य रात्रि को लगेगा। हालांकि यह हर देश के टाइम जोन पर निर्भर करेगा कि किस देश में चंद्र ग्रहण कितने बजे दिखाई देगा। खगोलीय वैज्ञानिकों की मानें तो ऐसा चंद्र ग्रहण करीब 600 साल बाद लगेगा।

Lunar Eclipse 2021

भारत में चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2021) की अवधि

भारत में नजर आने वाला आंशिक चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2021)19 नवंबर को चंद्रमा और धरती के बीच अधिक दूरी होने की वजह से लंबी अवधि का होगा। इस आंशिक चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट और 24 सेकेंड तक आंकी गई है। खगोलीय वैज्ञानिकों की मानें तो इतना लंबा चंद्र ग्रहण करीब 580 साल पहले 18 फरवरी साल 1440 में लगा था। अब इतना लंबा ग्रहण 8 फरवरी 2669 को लगेगा।

देश के इन इलाकों में भी दिखेगा

19 नवंबर को लगने वाला आंशिक चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2021) मणिपुर की राजधानी इंफाल और सीमावर्ती क्षेत्रों में देखा जा सकेगा। आंशिक चंद्र ग्रहण होने की वजह से ये पूरे देश में नहीं देखा जा सकेगा। आसमान में ये एक हल्की रेखा के रूप में दिखाई देगा। देश में यह आंशिक चंद्र ग्रहण 19 नवंबर की दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से शाम 04 बजकर 17 मिनट तक देखा जा सकेगा।

पूरी T20 सीरीज में टल गया भारतीय टीम का सबसे बड़ा खतरा, बाहर हुआ न्यूजीलैंड का ये खतरनाक गेंदबाज

कश्मीर के पूर्व मंत्रियों,विधायकों ने छोड़ी कांग्रेस, सोनिया को भेजा सामूहिक इस्तीफा, लगाया ये बड़ा आरोप

घना जंगल हो या समंदर, मिनटों में दुश्मनों को कर देगा राख, भारत आ रहा ये खास हथियार

टीचर ने किया दुष्कर्म, प्रिंसिपल से शिकायत करने पर मिला ये जवाब, परेशान छात्रा ने उठाया ये कदम…

Related News