गीतकार जावेद अख्तर ने तालिबान से की आरएसएस से तुलना, दर्ज हुई FIR

img

मुंबई। मुंबई पुलिस ने मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन पर आरएसएस की तुलना तालिबान से करने का आरोप है। जावेद अख्तर के खिलाफ यह मुकदमा स्थानीय वकील संतोष दुबे की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

JAVED AKHTER

बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर सार्वजनिक मंचों या फिर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। इसके साथ ही वे अपनी बयानबाजी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार उनका बयान उनके लिए गले की फांस बन गया है। आरएसएस की तुलना तालिबान से करने के मामले में मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय अधिवक्ता संतोष दुबे की शिकायत पर मुलंद थाने में जावेद अख्तर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। अधिकारी के अनुसार, “भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

Related News