माधुरी को सरोज खान ने ही बनाया था डांसिंग क्वीन, गुरु के निधन पर माधुरी ने जताया शोक, ये हैं उनके 5 बेस्ट सॉन्ग

img

नई दिल्ली॥ बॉलीवुड की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। सरोज खान पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। कुछ दिनों पहले सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। अस्पताल में उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था। कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने के बाद उनकी सेहत में भी सुधार देखने को मिला था, लेकिन बीती रात 1 बजकर 52 मिनट पर सरोज खान का कार्डिक अरेस्ट से निधन हो गया।

Saroj Khan, Madhuri

सरोज खान के निधन से पूरा बॉलीवुड गम में डूब गया है। सरोज खान ने बॉलीवुड में दर्जनों गानों को कोरियोग्राफ किया और कई एक्ट्रेसस को सुपरस्टार के तख्त पर बिठाया है। वैसे तो सरोज खान ने कई बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस को कोरियोग्राफ किया, लेकिन उनकी बॉन्डिंग माधुरी के साथ ही देखने को मिली। सरोज खान का एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ गुरु शिष्य का रिश्ता था।

‘धक-धक करने लगा’ से लेकर ‘तबाह हो गए’ तक इस जोड़ी ने फिल्मी पर्दे पर अपने डांस स्टेप से हर किसी को अपना दीवाना बनाया। ऐसे में सरोज खान के निधन से माधुरी दीक्षित बहुत ज्यादा दुखी है। उन्होंने ट्वीट किया-‘मैं अपने दोस्त और गुरु सरोज खान के जाने से बहुत दुखी हूं। डांस में मेरी पूरी क्षमता तक पहुंचने में मेरी मदद करने के लिए हमेशा उनके काम के लिए आभारी रहूंगी। दुनिया ने एक अद्भुत प्रतिभाशाली व्यक्ति को खो दिया है। मैं आपको याद करूंगी। मेरी संवेदनाएं आपके परिवार के साथ हैं।’

माधुरी दीक्षित के ट्वीट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो इस खबर से कितनी आहत है। सरोज खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई हिट नंबर दिए हैं। माधुरी दीक्षित और सरोज खान के टॉप 5 सॉन्ग-

धक-धक करने लगा

फिल्म बेटा का ये सॉन्ग आज भी हर किसी की जुबां पर रहता है। धक-धक करने लगा सॉन्ग को सरोज खान ने ही कोरियोग्राफ किया था। इस सॉन्ग में माधुरी की अदाएं देखकर हर किसी का दिल आज भी जोर-जोर से धड़कने लगता है।

चने के खेत में

सॉन्ग चने के खेत में माधुरी के माइंड ब्लाइंग स्टेप सरोज खान की वजह से ही थे। सरोज खान ने माधुरी को इंडियन डांस की वो बारिकियां समझने में मदद की जिसने उन्हें बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन बना दिया।

चोली के पीछे क्या है

इस आइकॉनिक सॉन्ग को तो कोई भुल ही नहीं सकता। फिल्म खलनायक का ये डांस नंबर आज भी लोगों की लिस्ट में शामिल है। इस सॉन्ग पर माधुरी के डांस का पूरा क्रेडिट सरोज खान को ही जाता है।

एक दो तीन चार

एक दो तीन चार भी माधुरी के हिट नंबर्स में से एक है जिसे सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। इस सॉन्ग का रीमेक भी आ चुका है, लेकिन उसे वो रिसपॉन्स नहीं मिला जो माधुरी और सरोज के गाने को मिला था।

तबाह हो गए

सरोज खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने आखिरी बार फिल्म कंलक के गाने तबाह हो गए में काम किया था। ये फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन माधुरी और सरोज की जोड़ी की वजह से सॉन्ग ‘तबाह हो गए’ हिट हो गया।

Related News