Magha Purnima 2022 : इस डेट को है माघ पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

img

हिन्दू कैलेंडर में माघ पूर्णिमा (Magha Purnima 2022) का विशेष महत्व है। इस समय माघ का महीना चल रहा है। हिंदू कैलेंडर में माघ के महीने को 11वां महीना माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से भी माघ के महीने को बेहद ही पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं इस महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा का भी काफी महत्व है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने का शुभ फल मिलता है।

GANGA SNAN - Magha Purnima 2022

माघ पूर्णिमा 2022 (Magha Purnima 2022) शुभ मुहूर्त

पंचांग में बताया गया है कि इस साल 16 फरवरी दिन बुधवार को माघ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इसी दिन को माघ पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इसी दिन ही पूर्णिमा का व्रत भी रखा जाता है । पंचांग के अनुसार पूर्णिमा की तिथि 15 फरवरी दिन मंगलवार को रात 09 बजकर 42 मिनट से शुरू हो जाएगी और 16 फरवरी को रात 01 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगी।

माघ पूर्णिमा का महत्व

पौराणिक मान्यता है कि माघ महीने में देवतागण पृथ्वी पर विचरण करने आते हैं। इस दिन वे मनुष्य रूप धारण करके प्रयागराज में गंगा नदी में स्नान, दान और जाप करते हैं। कहते हैं इस दिन प्रयागराज में गंगा स्नान करने से लोगों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। (Magha Purnima 2022)

माघ पूर्णिमा पर ग्रहों की स्थिति

इस बार माघ पूर्णिमा पर बनने वाली ग्रहों की स्थिति सभी राशियों को प्रभावित कर रही है। इस दिन क्या विशेष है जानते हैं…

नक्षत्र- आश्लेषा (Magha Purnima 2022)
योग- शोभन
चंद्रमा- कर्क राशि
सूर्य- कुंभ राशि
गुरु- कुंभ राशि
शनि- मकर राशि
बुध- मकर राशि
मंगल- धनु राशि (Magha Purnima 2022)
शुक्र- धनु राशि
राहु- वृषभ राशि
केतु- वृश्चिक राशि
करण- विष्टि – 10:10:58 तक, बव – 22:28:46 तक
सूर्योदय- 06:59:11
सूर्यास्त- 18:11:44
राहु काल- दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से दोपहर 13 बजकर 59 मिनट तक (Magha Purnima 2022)

Horoscope Today: आने वाले 17 दिन इन राशि वालों के लिए होंगे बेहद ख़ास, खूब करेंगे तरक्की, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Related News