Maha Shivratri 2021: के मौके पर इस देश में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा, 27 श्रद्धालुओं की हुई मौत

img

जकार्ता॥ जहां एक ओर आज पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2021) मनाई जा रही है। तो वहीं दूसरी ओर इंडोनेशिया में बड़ा हादसा हो गया है। इंडोनेशिया के जावा द्वीप में श्रद्धालुओं से भरी एक बस नाले में गिरने के कारण 27 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इस बस में जूनियर हाई स्कूल के छात्र भी थे।

indonesia-bus-plunge-kills-two-dozen-pilgrims

पश्चिमी जावा के सुमेडांग जिले में ये दुर्घटना बुधवार रात को हुई। राहत कार्य में लगे लोग क्रेन की मदद से मृतकों और घायलों को निकालने में जुटे हैं। इस बस में 66 यात्री सवार थे और बस अचानक 20 फुट गहरे नाले में जा गिरी।

अभी अभीः भीषण हादसे से कांपा UP का ये जिला, इतने लोगों की मौत, कई घायल

इस हादसे में बस चालक और कई युवा यात्रियों की मौत हो गई जबकि 39 यात्री बच गए हैं। बांडुंग की बचाव एजेंसी अधिकारी मामांग फातमोनो ने बताया कि मृतकों में बच्चे और वयस्क भी हैं। यह बस पश्चिमी जावा से एक धार्मिक स्थल से सुबांग की ओर जा रही थी। (Maha Shivratri 2021)

यूपी में बड़ा हादसा : श्मशान घाट का लेंटर गिरने से 8 लोगों की मौत, कई लोग दबे

आपको बता दें कि दक्षिण एशियाई क्षेत्र में दुर्घटनाएं बहुत ही सामान्य बात हैं। यहीं पर वाहन बहुत पुराने और सड़कें खस्ताहाल हाेने के कारण अधिक हादसे होते रहते हैं। साथ ही लोग सड़क के नियमों की अनदेखी करते रहते हैं। साल 2019 में भी इसी तरह एक बस के नाले में गिरने के कारण 35 लोगों की मौत हो गई थी। (Maha Shivratri 2021)

कहानी ऐसी कि हर किसी के भर आए आंसू, पाकिस्तान से भारत लौटी मूक-बधिर महिला को मिली उसकी असली मां
गजब का नजारा, महाशिवरात्रि के शाही स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
इस देश ने चीन को दिया तगड़ा झटका, फ्रांस के साथ मिलकर करेगा ये
इस देश में आया भूचाल, 96 लोगों की हुई दर्दनाक मौत
Related News