Maharajganj : वन विभाग ने बरामद किया अवैध लकड़ी व चिरान
सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के पकड़ी रेंज में आज उप प्रभागीय वनाधिकारी चंद्रेश्वर सिंह के निर्देशन में छापेमारी कर बरामद किया अवैध चिरान।
अमित श्रीवास्तव
महराजगंज। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के पकड़ी रेंज में आज उप प्रभागीय वनाधिकारी चंद्रेश्वर सिंह के निर्देशन में छापेमारी कर बरामद किया अवैध चिरान।
जयहिंद पुत्र पुरुषोत्तम के घर छापा मारा गया
उप प्रभागीय वनाधिकारी चंद्रेश्वर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर अपने कर्मियों के साथ पकड़ी रेंज के ग्राम-बरगदवा राजा में जयहिंद पुत्र पुरुषोत्तम के घर छापा मारा गया।
ये किया बरामद
जिसमें साखू के 14 पटरा,13 दरवाजा खड़िया, दो स्लीपर, एक बोटा चिरान बरामद हुआ। साथ में एक हाथ आरा व दो कुल्हाड़ी बरामद हुआ । छापेमारी से वन माफियाओं मे हड़कंप मच गया।
छापेमारी में मौजूद टीम
इस दौरान मौजूद रहे उप क्षे0व0अ0 उमाशंकर लाल, श्रीमन नारायण शुक्ला, व0द0 कासिम अली, व0 द0 रामफेर, व0 द0 जगदीश कुशवाहा, व0जी0र0, जयगोबींद मिश्रा, सोनू, शुक्ला, मनीराम व अन्य लोग।