Maharajganj : गणतंत्र दिवस पर पनियरा व्यापार मंडल ने वितरित किया कंबल

img

अमित श्रीवास्तव

महराजगंज। जिले के पनियरा क्षेत्र में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई पनियरा ने झण्डा रोहण किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई पनियरा के पदाधिकारीयो के द्वारा गरीब असहाय व निराश्रीत लोगो को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किया गया। जिला उपाध्यक्ष व नगर प्रभारी इंजीनियर आकाश जायसवाल ने भीम राव अंबेडकर के द्वारा लिखित संविधान के बारे मे लोगो को बताया।

kambl vitran

निराश्रित व वयोवृद्ध को कंबल वितरित किया

नगर अध्यक्ष राजेश्वर मद्धेशिया ने कहा की अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र के असहाय, निराश्रित व वयोवृद्ध को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अख्तर खान ने किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पप्पू कनौजिया ने अपने संबोधन में देश के लिए शहीदों हुए शूरवीरों को याद किया।

इस दौरान मौजूद रहे मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक पनियरा ओम प्रकाश राज,जेई ध्रुव नारायण सिंह, प्रधान लिपिक रमेश चौधरी, अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य, रामफल जायसवाल, अशोक जयसवाल, नईम अहमद, धर्मेंद्र चौरसिया, ओमप्रकाश कनौजिया,महामंत्री अजय जयसवाल, नगर प्रवक्ता विनोद मद्धेशिया व अन्य लोग।

Related News