महराजगंज- थानाध्यक्ष ने बच्चों के संग मनाया त्योहार, बाटी मिठाईयां

img

महराजगंज॥ महराजगंज जनपद के पनियरा क्षेत्र के राजस्व ग्राम दौलतपुर वनटांगिया में बृहस्पतिवार को पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने वनटांगिया वासियों के साथ दीपावली का पर्व अपने सहकर्मियों के साथ बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया। इस दौरान बच्चों व बूढों को मिष्ठान वितरित किया। तथा लोगो से आपसी सौहार्द बनाते हुए मिलजुल कर त्यौहार मनाए।

Maharajganj SHO

उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व पूरे भारतवर्ष में बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। ऐसी अवधारणा है कि आज ही के दिन भगवान राम चौदह वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे। तो उनके आगमन पर नगरवासियों ने पूरे अयोध्या को रोशनी से सजा दिया था। तभी से भारतवर्ष में दिपावली का त्योहार प्रारंभ हुआ।

इस दौरान मौजूद रहे वरिष्ठ उपनिरीक्षक गिरीश राय, उप निरीक्षक जगदीश राय, कांस्टेबल रवि सिंह, महिला कांस्टेबल पूनम रानी व अन्य लोग।

Related News