Maharajganj : सशक्त होने के लिए महिलाओं का स्वावलंबी होना जरूरी-DM डाॅ. उज्ज्वल कुमार

img

महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम से ” हक की बात” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपनी समस्याओं को लेकर महिलाएं जिलाधिकारी डाॅ. उज्ज्वल कुमार से रूबरू हुई । सभी ने डीएम को अपनी पीड़ा सुनाया। इसमें से अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारित कर दिया, कुछ मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

Matter of right

पनियरा क्षेत्र की पूजा गौड ने डीएम को बताया कि पति ने दूसरी महिला से संबंध बना लिया है। मामले का निस्तारण कराया जाए।
लक्ष्मीपुर देउरवा की रहने वाली शकरूननिशा ने अपनी समस्या बताया तो शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। अब पति पत्नी साथ रहने को राजी हो गए।

मोहनी ने बताई समस्या तो डीएम ने दिए सख्त निर्देश

नगर पालिका परिषद महराजगंज के जयप्रकाश नगर वार्ड की निवासीनी मोहनी ने अपनी समस्या जिलाधिकारी को बताया तो डीएम ने क्षेत्राधिकारी सदर को निर्देशित किया कि इस मामले को गंभीरता से लेकर निस्तारित कराया जाय।
इसी प्रकार अंजू देवी, विन्द्रावती, ललिता आदि महिलाओं ने जिलाधिकारी को अपनी समस्याओं को बताया। डीएम ने ज्यादातर मामलों का मौके पर ही निस्तारित करा दिया जबकि अन्य के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी डाॅ. उज्ज्वल कुमार ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं तभी सशक्त बन सकती हैं जब वह स्वावलंबी होंगी। इसके लिए स्वरोजगार अपनाना होगा। विभिन्न क्षेत्रों में जैसे सिलाई,कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर तथा स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। प्रशिक्षण के बाद उसे स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहित राशि की भी व्यवस्था है। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने किया।

Related News